Skin Care Tips: चेहरे को चमकाने के लिए अक्सर लोग महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ये प्रोडक्ट हर किसी को सूट नहीं करते हैं। ऐसे में लोग दादी-नानी के नुस्खे भी ट्राई करके देख लेते हैं। इसी के चलते हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका छिलका भी आपके चेहरे और दांतों के लिए काफी फायदेमंद रहता है।
हम बात कर रहे हैं केले के छिलके की, जिसके इस्तेमाल से आपके चेहरे की कई परेशानियां दूर होंगी। इस छिलके के इस्तेमाल से दांतों का पीलापन भी दूर हो सकता है। खास बात ये है कि इसके इस्तेमाल से आपको कई फायदे मिलेंगे। इसको खाने से आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा, और स्किन केयर भी आप केले के छिलके से कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका बताते हैं।