Hair Care Tips: जब बालों को भरपूर पोषण नहीं मिलता है तो ये कमजोर और बेजान दिखने लगते हैं। इसके साथ-साथ बालों के बेजान होने में तेज धूप, हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल, बालों को हर समय खुला रखना और सही तरह से बालों की देखरेख ना करने का भी बड़ा हाथ होता है। ऐसे में यदि सही समय पर उनका सही से ध्यान रखा जाए तो आप बालों को बेजान होने से रोक सकते हैं।
जैसा कि दादी-नानी को आपने ये कहते सुना होगा कि तेल लगाने से बालों को काफी फायदा होता है। इसी के चलते हम आपको घरेलू तेलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके बाल न सिर्फ मजबूत होंगे, बल्कि इनका रूखापन भी कम हो जाएगा।