फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: इन लोगों को गलती से भी नहीं करना चाहिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल, वरना बिगड़ जाएगा चेहरा

Fri, 06 Sep 2024 12:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोग कहते हैं कि ग्लोइंग त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना अच्छा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
इन लोगों को गलती से भी नहीं करना चाहिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल - फोटो : iStock
Skin Care Tips: आपने अक्सर दादी-नानी को ये कहते सुना होगा कि त्वचा से संबंधी सभी परेशानियों को दूर करने में मुल्तानी मिट्टी आपकी मदद करेगी। ऐसा होता भी है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमान न सिर्फ त्वचा संबंधी परेशानियों में, बल्कि बालों की परेशानियां दूर करने के लिए भी किया जाता है। 

ये अपनी अब्जॉर्ब करने की क्षमता, पोषण तत्वों और शीतल प्रभाव के लिए जानी जाती है। इसी वजह से ज्यादार लोग बिना सोचे इसका इस्तेमाल चेहरे पर कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुल्तानी मिट्टी हर किसी के चेहरे के लिए फायदेमंद नहीं होती।

भले ही मुल्तानी मिट्टी का उपयोग त्वचा की देखभाल के लिए करना बहुत आसान है, लेकिन कुछ लोगों को इसे लगाने से बचना चाहिए। यहां हम आपको ऐसे ही लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन लोगों को त्वचा पर मिल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
इन लोगों को गलती से भी नहीं करना चाहिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल - फोटो : iStock
रूखी त्वचा वाले लोग

अगर आपकी त्वचा पहले से ही रूखी है तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से बचें। दरअसल, मुल्तानी मिट्टी तेल और नमी को सोखने का काम करती है। इसलिए जिनकी त्वचा पहले से ही बहुत सूखी हो, उनके लिए इसका उपयोग त्वचा को और अधिक शुष्क कर सकता है। त्वचा की नमी कम होने के बाद आपकी कई परेशानियां बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
इन लोगों को गलती से भी नहीं करना चाहिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल - फोटो : iStock
संवेदनशील त्वचा वाले लोग

अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तब भी आपको ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुल्तानी मिट्टी में प्राकृतिक खनिज होते हैं, जो कुछ लोगों की संवेदनशील त्वचा पर जलन या एलर्जी का कारण बन सकते हैं। ऐसे में अगर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 
 

4 of 5
इन लोगों को गलती से भी नहीं करना चाहिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल - फोटो : iStock
चोट या खुजली वाली त्वचा वाले लोग

अक्सर ऐसा होता है कि चेहरे पर खरोंच के निशान बन जाते हैं। ऐसे में भी आपको मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से बचना चाहिए। मुल्तानी मिट्टी को चोट पर लगाएंगे, तो ये आपकी परेशानी को बढ़ा सकती है। ऐसे में पहले चोट को पूरी तरह से ठीक होने दें, उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन लोगों को गलती से भी नहीं करना चाहिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल - फोटो : Pexel
धूप में झुलसी त्वचा वाले लोग 

अगर आपकी त्वचा धूप से जल गई है, तो मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा की स्थिति और बिगड़ सकती है। पहले एलोवेरा और अन्य चीजों के इस्तेमाल से त्वचा की इस परेशानी को सही करें। उसके बाद ही मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाएं।
 
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें