एक्ने से हैं परेशान तो रखें इन बातों का ख्याल
- फोटो : Pixabay
डॉ. सीमा रानी, प्रोफेसर, त्वचा रोग विभाग लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली का कहना है कि, एक्ने ज्यादातर ऑयली स्किन पर होते हैं और ज्यादा छेड़ने पर बढ़ भी सकते हैं। इसलिए एक्ने प्रोन स्किन को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। आजकल चेहरे से जुड़ी हर तरह की समस्या के लिए बाजार में प्रॉडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन बिना जानकारी के उनका इस्तेमाल आपकी त्वचा को बेजान बना सकता है।
कई बार इन ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने से आपको एलर्जी या त्वचा पर जलन होने की समस्या भी हो सकती है। बिना जानकारी के घरेलू नुस्खे भी आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए सबसे बेहतर यह है कि आप अपने आहार में विटामिन सी से भरपूर पदार्थों को शामिल करें, क्योंकि यह पिगमेंटेशन को ठीक रखने में मदद करता है।