फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Remedies For Dry Skin: मेकअप की वजह से रूखा हो गया है चेहरा तो करें इन चीजों का इस्तेमाल

Thu, 02 Jan 2025 10:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपका चेहरा मेकअप के कारण रूखा हो गया है, तो कुछ घरेलू उपाय और अच्छे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा को राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन
1 of 6
मेकअप की वजह से रूखा हो गया है चेहरा तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
Home Remedies For Dry Skin: नए साल का स्वागत हर किसी ने अपने-अपने तरीके से किया है। इस दौरान लोगों ने अपने परिवार और दोस्तों पार्टी की। पार्टी करने के लिए घर से निकली महिलाओं और लड़कियों ने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए मेकअप का भी इस्तेमाल किया होगा। इस मेकअप की वजह से कई बार चेहरा काफी रूखा होना लगता है।

मेकअप के बाद चेहरा रूखा लगने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि त्वचा की नमी की कमी, गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, या मेकअप की सही तकनीक न अपनाना। ऐसे में त्वचा के इस रूखेपन को आपको सही समय पर ठीक कर लेना चाहिए। वरना ये बढ़ जाएगा और आपको परेशान करेगा। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके चेहरे का रूखापन दूर होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें

अक्सर ऐसा होता है कि ज्यादा मेकअप की वजह से चेहरा काफी रूखा हो जाता है। सूखी त्वचा के लिए एक अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूरी है। चेहरे को धोने के बाद अच्छे मॉइस्चराइजर का उपयोग करें जो आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखें। इसके लिए ग्लिसरीन और हाइलूरोनिक एसिड से बने मॉइस्चराइजर का चयन करें।
विज्ञापन

3 of 6
नीम और तुलसी का फेस पैक - फोटो : freepik
नीम और तुलसी का फेस पैक

नीम और तुलसी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इनका फेस पैक सूखी और डल त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। इसके लिए एक चम्मच नीम पाउडर, एक चम्मच तुलसी पाउडर और शहद मिलाकर पैक बनाएं और चेहरे पर लगाएं।

Skin Care Routine: नए साल में लें स्किन केयर रूटीन करने का फैसला, इसका सही तरीका जान लें

4 of 6
शहद और दही का मास्क - फोटो : Adobe stock
शहद और दही का मास्क

नीम का फेस पैक नहीं लगाना है तो शहद और दही को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और उसे सॉफ्ट बनाता है। शहद में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को सॉफ्ट बनाने में आपकी मदद करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
 गुलाब जल

गुलाब जल को चेहरे पर स्प्रे करने से त्वचा को ठंडक मिलती है और यह सूखापन को कम करता है। यह एक अच्छा प्राकृतिक टोनर है। इससे सर्दी के मौसम में भी आपकी त्वता खिल उठेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नारियल का तेल करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
नारियल का तेल करें इस्तेमाल

यदि आपकी त्वचा काफी ज्यादा रूखी हो गई है तो चेहरा धोने के बाद अच्छी तरह से उसपर नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। इस्तेमाल के लिए हाथ में नारियल का तेल लें और हल्के हाथ से चेहरे पर मसाज करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें