अमर उजाला
Sun, 29 December 2024
हम सभी रोज भोजन या सलाद में टमाटर जरूर खाते हैं। पर क्या आप इसके फायदे जानते हैं?
टमाटर एक सुपरफूड है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से आपको कई लाभ होते हैं।
टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को नियंत्रित करता है।
खासतौर पर प्रोस्टेट कैंसर, स्तन कैंसर और फेफड़ों के कैंसर से बचने के लिए टमाटर खाने को फायदेमंद पाया गया है।
आपकी स्किन के लिए भी टमाटर खाने के बहुत फायदे हैं। इसमें त्वचा के लिए जरूरी विटामिन ए, सी और ई होते हैं।
टमाटर में मौजूद विटामिन ए और ल्यूटिन आंखों की रोशनी बढ़ाने और मोतियाबिंद से बचाने में लाभकारी है।
शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन के लिए भी टमाटर लाभकारी है। इसमें मौजूद सल्फर लिवर-किडनी को साफ रखता है।
इन छह चीजों में भर-भर के होता है विटामिन-डी