फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: वैक्सिंग के बाद हो रही है त्वचा पर जलन तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, मिलेगी राहत

Wed, 13 Sep 2023 10:07 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर वैक्सिंग के बाद आपकी त्वचा में जलन की समस्या सामने आ रही है तो आप कुछ चीजों का इस्तेमाल करके इससे राहत पा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
waxing - फोटो : Pixabay
Skin Care: खूबसूरत दिखने के लिए पुरुष और महिलाएं सभी अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्स का इस्तेमाल करते हैं। शरीर की बाहरी त्वचा को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए वैक्सिंग एक आसान और सरल उपाय है। इसके इस्तेमाल से शरीर के अनचाहे बाल हट जाते हैं और त्वचा काफी साफ और सुंदर दिखने लगती है लेकिन कई बार ये देखा जाता है कि वैक्सिंग की वजह से लोगों के शरीर पर कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। वैक्सिंग से होने वाली एलर्जी की वजह से उन्हें खुजली, दाने आ जाना, रैशेज जैसी परेशानियों को झेलना पड़ता है। इन परेशानियों की वजह कई बार लोग घबरा जाते हैं।

ऐसे में आज के लेख में इन परेशानियों से राहत पाने के लिए हम आपको कुछ घरेलू चीजें बताने जा रहे हैं। अगर वैक्सिंग के बाद आपकी त्वचा में जलन की समस्या सामने आ रही है तो आप घर पर ही कुछ चीजों का इस्तेमाल करके इससे राहत पा सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
coconut oil - फोटो : istock
नारियल तेल

इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन संबंधी परेशानियों से राहत दिलाते हैं। दरअसल, नारियल के तेल में फेनोलिक एसिड और पॉलीफेनॉल जैसे एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल करके त्वचा पर हो रही खुजली और दानों से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एलोवेरा जेल

त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम एलोवेरा काफी अच्छे से करता है। ऐसे में अगर वैक्सिंग के बाद आपकी त्वचा पर किसी तरह की जलन हो रही है तो आप एलोवेरा का इस्तेमाल स्किन पर कर सकते हैं। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
ऑलिव ऑयल

वैक्सिंग के बाद जब स्किन पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं तो ऑलिव ऑयल इस परेशानी से राहत दिलाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस एक चम्मच ऑलिव ऑयल में 2-3 बूंदें टी ट्री ऑयल मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाना है। 
विज्ञापन

5 of 7
Milk - फोटो : Istock
कच्चा दूध

कच्चा दूध शरीर पर होने वाली जलन से काफी राहत पहुंचाता है। अगर वैक्सिंग के बाद त्वचा पर जलन हो रही है तो आप प्रभावित जगहों पर कच्चा दूध लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
बर्फ - फोटो : Pixabay
बर्फ

त्वचा पर होने वाली खुजली और रैशेज से राहत पाने के लिए आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे किसी सूती कपड़े में लपेट कर ही इस्तेमाल करें, वरना त्वचा पर परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
waxing - फोटो : Pixabay
नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें