फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: 40 की उम्र के बाद भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें त्वचा का ख्याल

Sat, 02 Sep 2023 09:38 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी 40 की उम्र में प्रवेश कर रहे हैं तो स्किन पर बदलाव होने से पहले ही कुछ बातों का ध्यान रखकर अपनी त्वचा का ख्याल रख सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
wrinkles
Skin Care: हर कोई चाहता है कि बढ़ती उम्र में उनकी त्वचा दमकती रहे, लेकिन 40 की उम्र आते-आते शरीर में कई तरह के बदलाव सामने आते हैं। यह बदलाव व्यक्ति की जीवनशैली और आहार जैसे कई कारकों पर निर्भर करते हैं। ये बदलाव त्वचा के अंदरूनी स्वास्थ्य, सूर्य की तेज किरणें, बाहरी त्वचा से संबंधित हो सकते हैं। त्वचा के इन बदलावों को कुछ तरीकों से रोका जा सकता है। जैसे कि सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव करके, सही आहार खाकर और त्वचा की देखभाल के उपायों का अनुसरण करके।

कई बार इन बदलावों में आपके डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना भी सही हो सकता है। यदि आप त्वचा की देखभाल में रुचि रखते हैं और त्वचा के बदलाव को कंट्रोल करना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए है। दरअसल आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनको अपनाकर आप दमकती त्वचा पा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
sunscreen

 सूरज की किरणों से करें बचाव

सूर्य के हानिकारक अल्ट्रावायलेट (UV) रेडिएशन से बचने के लिए हमेशा SPF सनस्क्रीन लगाएं। खासकर अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। यह त्वचा को सूरज के हानिकारक प्रभावों से बचाने में मदद करेगा।

विज्ञापन

3 of 7
skin care - फोटो : pexel
त्वचा को रोज करें मॉइश्चराइज 

एक उम्र के बाद त्वचा में रुखापन दिखने लगता है। ऐसे में हर रोज त्वचा को मॉइश्चराइज जरूर करें। मॉइश्चराइजर खरीदते वक्त अपनी स्किन टाइप और मॉइश्चराइजर की क्वालिटी का ध्यान अवश्य रखें।

4 of 7
skin care - फोटो : istock
त्वचा की विशेष देखभाल

त्वचा की सही से देखभाल करें। इसके लिए अपने त्वचा के प्रकार के हिसाब से उपयुक्त फेसवॉश और क्रीम का इस्तेमाल करें। ताकि ये स्किन को डैमेज ना कर पाए।
विज्ञापन

5 of 7
fruits - फोटो : iStock

सही आहार

आहार सबसे पहले त्वचा के स्वास्थ्य पर असर डालता है। ऐसे में अपनी डाइट में फल, सब्जियां, अनाज, प्रोटीन को शामिल करें। हानिकारक खाद्य पदार्थों से बचें और पर्याप्त पानी पिएं।

विज्ञापन

6 of 7
face wash - फोटो : Istock
त्वचा की सफाई है जरूरी 

अगर आप दमकती त्वचा चाहते हैं तो त्वचा की सफाई बेहद जरूरी है। इसके लिए स्किन को दिन में दो बार जरूर साफ करें। इसके लिए गर्म पानी की बजाय ठंडा पानी इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
smoke
नशे से रहें दूर 

एक समय के बाद शरीर में ज्यादा ताकत नहीं बचती। ऐसे में हर प्रकार के नशे से दूर रहें। चाहे शराब हो या सिगरेट, ये सभी त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें