Skin Care: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी का असर सीधा लोगों के शरीर पर पड़ता है। व्यस्त लाइफस्टाइल की वजह से लोगों की त्वचा भी काफी डल लगने लगती है। ऐसे में बदलते मौसम में त्वचा का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
अगर बदलते मौसम में ही त्वचा का ध्यान ना रखा जाए तो स्किन काफी ड्राई और डल होने लगती है। बहुत से लोग चेहरे को चमकाने के लिए तमाम तरह के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इसका असर ज्यादा दिनों तक दिखाई नहीं देता। इन प्रोडक्ट्स में मौजूद तत्व कई बार त्वचा को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचा देते हैं।
इसी के चलते आज हम आपको घर पर ही चीनी से कुछ खास तरह के स्क्रब बनाना बताएंगे, ताकि आपकी त्वचा भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर पर ही ग्लो कर सके। इन स्क्रब को बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।