Skin care: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोग सजने संवरने में लगे हैं। वैसे तो चेहरे की हर परेशानी का हल पार्लर में स्किन ट्रीटमेंट से मिल जाता है, लेकिन कई लोगों को इस तरह के स्किन ट्रीटमेंट सूट नहीं करते। ऐसे में उन लोगों के लिए दादी नानी के नुस्खे काफी काम आते हैं। इन्हीं परेशानियों में ब्लैकहेड्स भी शामिल हैं। ब्लैकहेड्स की वजह से स्किन की खूबसूरती में दाग लग जाता है।
अगर इसके कारण की बात करें तो ब्लैकहेड्स सीबम के निर्माण के कारण होता है, जिससे त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। ऐसे में कई बार लोग ब्लैकहेड्स को नोंच कर निकाल देते है, जो त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे चेहरे पर निशान पड़ जाते हैं और रोमछिद्र बड़े हो सकते हैं।
ऐसे में इसका इलाज करना बेहद जरूरी होता है। इसी के चलते आज हम आपको एक ऐसी चीज की मदद से ब्लैकहेड्स हटाना बताएंगे, जो हर घर में मौजूद रहती है। दरअसल हम आपको नींबू की मदद से ब्लैकहेड्स खत्म करने के तरीके बताने जा रहे हैं।