फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: कहीं फेसवॉश का इस्तेमाल करते वक्त आप भी तो नहीं करते ये गलतियां?

Mon, 28 Aug 2023 09:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फेस वॉश करना आसान सा काम तो लगता है, लेकिन इसी दौरान कई लोग जाने अनजाने में कुछ गलतियां कर जाते हैं, जिससे स्किन डैमेज होने लगती है। 
विज्ञापन
1 of 7
face wash - फोटो : Istock
Skin Care: आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि जब भी कहीं बाहर से आओ तो उसके बाद चेहरे को साफ जरूर करो। ऐसा करने से चेहरे पर जमी गंदगी निकल जाती है। बाजार में कई तरीके के फेसवॉस उपलब्ध रहते हैं, जो त्वचा को काफी लाभ पहुंचाते हैं, पर कई बार ऐसा देखा जाता है कि, बार-बार चेहरा धोने से चेहरे पर कई तरह की दिक्कतें सामने आने लगती हैं। चेहरा रफ दिखने लगता है और रूखी त्वचा भी परेशान करने लगती है। 

दरअसल, कई बार लोग फेसवॉश खरीद तो लेते हैं, लेकिन इसे लगाते वक्त कई ऐसी गलतियां कर जाे परेशानी खड़ी सकती है। फेस वॉश करना आसान सा काम तो लगता है, लेकिन इसी दौरान कई लोग जाने अनजाने में कुछ गलतियां कर जाते हैं, जिससे स्किन डैमेज होने लगती है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जिनका ध्यान आपको फेसवॉश का इस्तेमाल करते वक्त करना है।
विज्ञापन

2 of 7
face wash - फोटो : is
सही से करें फेसवॉश का चुनाव

अक्सर लोग जब फेसवॉश खरीदने जाते हैं तो वो इस बात का ध्यान ही नहीं रखते कि ये भी क्रीम की तरह ही स्किन टाइप के हिसाब से आता है। जब हम गलत स्किन टाइप का इस्तेमाल करते हैं, तो इसका असर त्वचा पर दिखाई देता है। ऐसे में हमेशा अपना स्किन टाइप जरूर देखें। 
विज्ञापन

3 of 7
face wash

गर्म पानी का उपयोग

फेसवॉश का इस्तेमाल करते समय बहुत गर्म पानी का उपयोग न करें, क्योंकि यह त्वचा को सुखाने का कारण बन सकता है। ड्राई होने के बाद त्वचा पर कई परेशानियां नजर आने लगती हैं। 

4 of 7
Face wash - फोटो : getty images
त्वचा को रगड़ना

अगर आप फेसवॉश को चेहरे पर बहुत ताकत से रगड़ते हैं तो इससे आपकी त्वचा डैमेज हो सकती है। यह अपनी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है
विज्ञापन

5 of 7
face wash

अधिक उपयोग करना

फेसवॉश को अधिकतम दिन में दो बार ही उपयोग करें। अधिक फेसवॉश का उपयोग करने से आपकी त्वचा सुखी और तंदुरुस्त नहीं रह सकती।

विज्ञापन

6 of 7
face wash - फोटो : getty images
चेहरा धोने के बाद गंदे तौलिए का इस्तेमाल

अगर आप सही फेसवॉश का इस्तेमाल करने के बाद गंदे टॉवल को इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इससे भी त्वचा पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
oily skin - फोटो : istock
वेट वाइप्स का यूज

कई बार देखा जाता है कि लोग बार-बार वेट वाइप्स का इस्तेमाल करते हैं। कभी-कभार तो ये चल जाता है लेकिन इसका ज्यादा उपयोग आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें