मसूर की दाल टैनिंग हटाने और त्वचा को नेचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए बेहद फायदेमंद है। ऐसे में इसकी मदद से घर पर ही साबून तैयार करें, जो आपकी त्वचा को दमकाएगी।
विज्ञापन
1 of 6
इस दाल की मदद से घर पर तैयार करें टैन रिमूवल साबुन
- फोटो : Freepik
Tan Removal Soap: जब भी बात आती है स्किन केयर प्रोडक्ट की तो लोगों के जहन में एक ही बात आती है कि स्किन केयर में तो हजारों रुपये खर्च करने ही पड़ेंगे। जबकि ऐसा नहीं है। आप कम पैसे खर्च करके भी अपनी त्वचा का खास ध्यान रख सकते हैं।
यदि आप टैनिंग से परेशान हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको ऐसी साबुन बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी और टैनिंग भी खत्म हो जाएगी। इस साबुन को घर पर बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजें भी नहीं चाहिए होंगी। बस इसके इस्तेमाल से पहले एके बार पैच टेस्ट अवश्य कर लें, ताकि किसी तरह की एलर्जी की संभावना नहीं रहे।
विज्ञापन
2 of 6
मसूर की दाल साबुन बनाने के लिए सामग्री
- फोटो : instagram
मसूर की दाल साबुन बनाने के लिए सामग्री
मसूर की दाल – 3 बड़े चम्मच
ग्लिसरीन साबुन – 1 साबुन
हल्दी पाउडर– 1/2 छोटा चम्मच
एलोवेरा जेल – 1 बड़ा चम्मच
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
बादाम तेल / नारियल तेल – 1 बड़ा चम्मच
रोज वॉटर – 2 छोटे चम्मच
एसेंशियल ऑयल – 3-4 बूंदें ( लैवेंडर या रोज ऑयल)
विज्ञापन
3 of 6
साबुन बनाने की विधि
- फोटो : instagram
साबुन बनाने की विधि
मसूर की दाल की साबुन बनाने के लिए सबसे पहले मसूर की दाल पाउडर तैयार करें। इसके लिए आपको मसूर की दाल को धोकर अच्छी तरह से सुखाना है। जब ये पूरी तरह से सूख जाए तो इसका बारीक पाउडर बना लें।
4 of 6
साबुन बनाने की विधि
- फोटो : फ्रीपिक
पाउडर बनाने के बाद जो ग्लिसरीन की साबुन ली है उसे छोटे टुकड़ों में काट लें। टुकड़ों में काटने के बाद इस साबुन को डबल बॉयलर या माइक्रोवेव में पिघला लें।
विज्ञापन
5 of 6
साबुन बनाने की विधि
- फोटो : इंस्टाग्राम
जब साबुन पूरी तरह पिघल जाए, तो उसमें मसूर की दाल पाउडर, हल्दी, एलोवेरा जेल, नींबू का रस, तेल और गुलाब जल डालें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें, ताकी सभी चीजें आपस में मिल जाएं।
आखिर में चाहें तो खुशबू के लिए कोई तेल भी इसमें मिक्स कर सकते हैं। जब सभी चीजें मिक्स हो जाएं तो इस मिश्रण को साबुन के सांचे (मोल्ड) में डालें। अब इसे 6-8 घंटे या पूरी रात के लिए सेट होने दें। जब साबुन पूरी तरह जम जाए, तो इसे सांचे से निकाल लें। अब हर रोज इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।