फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Side Effects Of Waxing: वैक्सिंग से त्वचा को होते हैं ये बड़े नुकसान, हर महिला के लिए जानना जरूरी

Thu, 06 Feb 2025 12:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैक्सिंग एक लोकप्रिय और प्रभावी हेयर रिमूवल तरीका है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। यदि सावधानी नहीं बरती जाए, तो यह त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
वैक्सिंग से त्वचा को होते हैं ये बड़े नुकसान - फोटो : Adobe stock
Side Effects Of Waxing: हाथ-पैर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग एक सरल और आसान तरीका है। इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि महिलाएं घर पर ही वैक्सिंग करके अपनी त्वचा को अनचाहे बालों से मुक्त कर लेती हैं। ये भले ही काफी आसान तरीका है, पर क्या आप जानती हैं कि वैक्सिंग की वजह से आपकी त्वचा पर काफी गलत असर पड़ सकता है।

बहुत से लोगों को तो इस बारे में जानकारी ही नहीं है कि बार-बार वैक्सिंग कराने से त्वचा पर क्या असर होता है। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप सावधानीपूर्वक वैक्सिंग कराएं। वरना ये आपकी स्किन को डैमेज कर सकती है और आपको अस्पताल जाने तक की जरूरत पड़ सकती है। 
विज्ञापन

2 of 6
त्वचा पर हो सकती है रेडनेस - फोटो : iStock
त्वचा पर हो सकती है रेडनेस

अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो वैक्सिंग के तुरंत बाद त्वचा में जलन, रेडनेस और सूजन हो सकती है। ऐसे में वैक्सिंग के तुंरत बाद ही अपनी त्वचा को  ठंडे पानी से त्वचा को साफ करें। इसके साथ-साथ स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल लगाएं। वैक्सिंग के तुंरत बाद गर्म पानी से नहाने से बचें।  
विज्ञापन

3 of 6
रैशेज और एलर्जी - फोटो : iStock
रैशेज और एलर्जी

अगर कोई ऐसी महिला पहली बार वैक्सिंग करा रही है, जिसकी त्वचा संवेदनशील है तो उन्हें थोड़ा संभल कर रहना चाहिए। कुछ लोगों को वैक्सिंग के बाद स्किन एलर्जी या रैशेज हो सकते हैं। ऐसे लोगों को वैक्सिंग से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। पहली बार में नेचुरल या हाइपोएलर्जेनिक वैक्स का इस्तेमाल करें। यदि फिर भी एलर्जी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।  

4 of 6
इनग्रोन हेयर्स - फोटो : Adobe stock
इनग्रोन हेयर्स

वैक्सिंग से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, जिससे इनग्रोन हेयर्स की समस्या हो सकती है, जो दर्दनाक और खुजलीदार हो सकते हैं। कई बार ये समस्या गलत तरह से वैक्सिंग करने की वजह से होती है। इसलिए यदि वैक्सिंग कर रही हैं तो सही तरीके का ध्यान रखें। 
विज्ञापन

5 of 6
ज्यादा वैक्सिंग से त्वचा होती है काली - फोटो : iStock
ज्यादा वैक्सिंग से त्वचा होती है काली

यदि आप नियमित रूप से ज्यादा वैक्सिंग का इस्तेमाल करेंगे तो त्वचा पर कालापन हो सकता है। इसलिए वैक्सिंग के समय कुछ दिन का गैप अवश्य दें। बार-बार वैक्सिंग करने से कुछ लोगों की त्वचा पर कालापन या पिगमेंटेशन आ सकते हैं। यदि इससे बचना चाहते हैं तो वैक्सिंग के तुरंत बाद धूप में जाने से बचें। सनस्क्रीन लगाएं और केमिकल-फ्री वैक्स का इस्तेमाल करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
त्वचा का लूज होना - फोटो : iStock
 त्वचा का लूज होना

लगातार वैक्सिंग से त्वचा की इलास्टिसिटी (लचक) कमजोर हो सकती है, जिससे त्वचा ढीली और झुर्रियां जल्दी आ सकती हैं। इस समस्या से बचने के लिए हार्ड वैक्स या शुगर वैक्स का इस्तेमाल करें। त्वचा को मॉइस्चराइज रखें। बार-बार एक ही जगह पर वैक्सिंग न करें।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें