Holi 2025: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन यह आपकी त्वचा के लिए चुनौती भी बन सकता है। केमिकल युक्त रंग त्वचा को रूखा, बेजान और संवेदनशील बना सकते हैं, जिससे खुजली, जलन और रैशेज हो सकते हैं।
अगर होली के बाद आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। हमारे बताए गए घरेलू नुस्खे अपनाकर आप अपनी स्किन को दोबारा हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं। सही स्किन केयर, हाइड्रेशन और नैचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा कोमल और चमकदार बनी रहेगी।