Side Effect of Using Waterproof Mascara: शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे मस्कारा इस्तेमाल करना पसंद न हो। यहां हम आपको वाटरप्रूफ मस्कारा इस्तेमाल करने के बड़े नुकसान बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
वाटरप्रूफ मस्कारा इस्तेमाल करने के बड़े नुकसान
- फोटो : Adobe stock
Side Effect of Using Waterproof Mascara : आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं कई प्रकार के मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। इन प्रोडक्ट में काजल, आईलाइनर, आईशैडो और मस्कारा शामिल रहता है। बात करें मस्कारा की तो एक अच्छा मस्कारा आईलैशेज यानी कि पलकों को घना दिखने में मदद करता है।
गर्मी के मौसम में ज्यादातर महिलाएं वाटरप्रूफ मस्कारा इस्तेमाल करती हैं, ताकि पसीने से ये बहे नहीं। इसके इस्तेमाल से लुक तो अच्छा दिखने लगता है, पर क्या आप जानती हैं कि वाटरप्रूफ मस्कारा आपकी आंखों को काफी नुकसान पहुंचाता है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आप भी वाटरप्रूफ मस्कारा सोच-समझ के ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
2 of 6
पलकों को कर देता है ड्राई
- फोटो : Freepik.com
पलकों को कर देता है ड्राई
यदि आप रोजाना वाटरप्रूफ मस्कारा इस्तेमाल करती हैं, तो ये पलकों को काफी रूखा कर देगा। इसके बाद पलकें अपने आप ही झड़ने लगती हैं, क्योंकि वाटरप्रूफ मस्कारा में मौजूद केमिकल्स पलकों को काफी ज्यादा ड्राई कर देते हैं, जो काफी खतरनाक है।
विज्ञापन
3 of 6
साफ करने के लिए लगती है मेहनत
- फोटो : Adobe stock
साफ करने के लिए लगती है मेहनत
जब भी आप वाटरप्रूफ मस्कारा इस्तेमाल करते हैं तो पलकों पर अच्छी तरह से जम जाता है, जिसे आप सिर्फ धोकर तो साफ नहीं कर सकते। इसके लिए आपको मेकअप रिमूवर की जरूरत पड़ेगी। ज्यादा मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल भी आपकी पलकों को कमजोर बना सकता है।
4 of 6
साफ करने के लिए लगती है मेहनत
- फोटो : Adobe stock
कई मस्कारा तो ऐसे होते हैं, जिन्हें हटाने के लिए वाइप्स से रगड़ना पड़ता है, वरना ये हटता नहीं हैं। रगड़ने की वजह से पलके अपने आप में ही कमजोर होने लगती हैं, और झड़ने लगती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
आंखों में जलन
- फोटो : freepik.com
आंखों में जलन
वाटरप्रूफ मस्कारा में पाए जाने वाले तत्व आंखों को भी ड्राई करते हैं, जिस कारण आंखों में धीरे-धीरे जलन होने लगती है। खासतौर पर अगर आंखें संवेदनशील हैं तब तो आंखों में एलर्जी की संभावना और बढ़ जाती है। इसलिए यदि आपको वाटरप्रूफ मस्कारा लगाने से कोई दिक्कत हो रही है तो तत्काल ही डॉक्टर को दिखाएं।
वाटरप्रूफ मस्कारा हटाने में काफी मेहनत लगती है, इसलिए ज्यादातर महिलाएं इसे जल्दबाजी में ही साफ करती हैं। जिससे कई बार इसके कण आंखों में मस्कारा के कण रह जाते हैं। ऐसे में ये स्किन पोर्स को ब्लॉक कर सकता है, जिससे फुंसी या जलन जैसी समस्या हो सकती है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।