Side Effect Of Using Perfume On Skin: ऐसा माना जाता है कि यदि परफ्यूम को स्किन पर लगाया जाए तो इसकी खुशबू लंबे समय तक टिकती है। पर, क्या आप इसके नुकसानों के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो जरूर पढ़ें ये खबर........
विज्ञापन
1 of 6
स्किन पर परफ्यूम लगाने के नुकसान
- फोटो : Adobe stock
Side Effect Of Using Perfume On Skin: गर्मी का मौसम है। इस मौसम में हर कोई परफ्यूम को अपना दोस्त बना लेता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में पसीना काफी ज्यादा आता है, जिस कारण शरीर में से बदबू आने लगती है। ऐसे में परफ्यूम इस बदबू से आपको छुटकारा दिलाता है।
ऐसा माना जाता है कि यदि परफ्यूम को स्किन पर लगाया जाए तो इसकी खुशबू लंबे समय तक टिकती है। इसलिए लोग कलाई या फिर गर्दन पर इसे लगाते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि स्किन पर परफ्यूम लगाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। यहां हम आपको स्किन पर परफ्यूम लगाने के नुकसान आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
एलर्जी की संभावना
- फोटो : Adobe stock
एलर्जी की संभावना
यदि आप स्किन परफ्यूम लगाते हैं तो उसमें मौजूद केमिकल्स स्किन पर रैश, खुजली, लाल चकत्ते या जलन का कारण बन सकते हैं। कई बार तो सस्ते परफ्यूम की वजह से दिक्कत इतनी बढ़ जाती है कि डॉक्टर तक की सलाह लेनी पड़ सकती है। इसलिए जितना हो सके स्किन पर परफ्यूम लगाने से बचें।
विज्ञापन
3 of 6
डार्क स्पॉट्स
- फोटो : Adobe stock
डार्क स्पॉट्स
हम सभी पूरी तरह से तैयार होने के बाद ही परफ्यूम लगाते हैं। ऐसे में यदि आप स्किन पर परफ्यूम लगाकर तुरंत बाहर जाएंगे तो फोटो सेंसिटिव रिएक्शन हो सकता है। इसकी वजह से स्किन पर काले धब्बे हो सकते हैं। पिग्मेंटेशन की वजह से आपका लुक भी खराब हो सकता है। इसलिए यदि स्किन पर परफ्यूम अप्लाई कर रहे हैं तो तुरंत बाहर न निकले।
4 of 6
बढ़ेगी त्वचा की ड्राईनेस
- फोटो : Adobe stock
बढ़ेगी त्वचा की ड्राईनेस
अक्सर जब हम स्किन पर परफ्यूम अप्लाई करते हैं तो अल्कोहल-बेस्ड परफ्यूम स्किन से नैचुरल नमी खींच लेता है। इस कारण त्वचा अपने आप रूखी हो जाती है। इसकी वजह से स्किन तो काफी डल हो जाती है। इसलिए स्किन पर परफ्यूम लगाने से बचें।
विज्ञापन
5 of 6
स्किन पर होगी इरिटेशन
स्किन पर होगी इरिटेशन
ज्यादातर लोग गले पर परफ्यूम लगाते हैं या फिर कलाई पर। ऐसे में एक ही जगह पर बार-बार परफ्यूम जगह लगाने से स्किन लाल और सेंसिटिव हो सकती है, जिससे जलन या जलने जैसी फीलिंग हो सकती है। इसलिए हर दिन एक ही त्वचा पर परफ्यूम लगाने से बचें।
जो सस्ते परफ्यूम आते है उनमें ऐसे केमिकल होते हैं जो स्किन की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन तत्वों और केमिकल्स की वजह से समय से पहले झुर्रियां या ढीलापन आ सकता है। इसलिए इससे बचना चाहिए।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।