How To Use Hibiscus Flower For Hair: यहां हम आपको एक ऐसे फूल का इस्तेमाल करना बताएंगे, जो आपके बालों की कई समस्याओं को चुटकियों में दूर रखने की ताकत रखता है।
How To Use Hibiscus Flower For Hair : प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल का असर अब लोगों की सेहत के साथ-साथ उनके बालों और त्वचा पर पड़ने लगा है। हम सभी चेहरे का ध्यान तो रख लेते हैं, लेकिन अक्सर बालों की देखभाल करना भूल जाते हैं। इसी के चलते हम आपको एक ऐसे फूल के बारे में बताएंगे, जिसका हेयर मास्क बनाकर आप बालों से संबंधित कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
यहां हम बात कर रहे हैं गुड़हल के फूल की तो गुड़हल के फूल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिस कारण कहा जा सकता है कि ये फूल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए आपको भी इसके इस्तेमाल का तरीका और फायदे बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
गुड़हल हेयर मास्क
- फोटो : Adobe stock
गुड़हल हेयर मास्क
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत पड़ेगी। इसमें पहला तो गुड़हल का फूल है, और दूसरा है दही या फिर एलोवेरा जेल। यदि आपका स्कैल्प ड्राई है तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। ऑयली स्कैल्प वाले लोग दही का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
3 of 7
गुड़हल हेयर मास्क
- फोटो : Adobe stock
मास्क बनाने की विधि
अब बारी आती है इस हेयर मास्क को तैयार करने की। हेयर मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले गुड़हल के फूल को अच्छे से धोकर उसे ब्लैंडर में डालें और पीस लें। इसका आपको एकदम महीन पेस्ट बना लेना है। फूल को पीसने के बाद उसमें थोड़ा सा दही या फिर एलोवेरा जेल अपनी जरूरत के हिसाब से डालें और मिक्स करें। अब ये पेस्ट तैयार है।
4 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल
- फोटो : Freepik
ऐसे करें इस्तेमाल
इसका इस्तेमाल काफी आसान है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले अपने बालों को खोलकर सुलझा लें। इसके बाद हेयर मास्क को बालों की जड़ों से लेकर छोर तक पर अप्लाई करें। तकरीबन एक घंटे मास्क को ऐसे ही लगा रहने दें। एक घंटे के बाद अपने बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। इसे लगाने से पहले ये ध्यान रखें कि आपके बाल भी साफ हों, वरना स्कैल्प पर जमा गंदगी की वजह से इसका प्रभाव आपके बालों पर नहीं होगा।
विज्ञापन
5 of 7
बालों को झड़ने से रोके
- फोटो : adobe stock
इस हेयर मास्क से मिलने वाले फायदों के बारे में भी हम आपको यहां बताएंगे।
1. बालों को झड़ने से रोके
यदि आप नियमित रूप से अपने बालों में इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके बालों को जड़ों से मजबूत बनाएगा। इसकी वजह से बालों का झड़ना अपने आप ही कम होता जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
बढ़ेगी बालों की ग्रोथ
- फोटो : Adobe stock
2. बढ़ेगी बालों की ग्रोथ
गुड़हल के फूल में नेचुरल एमिनो एसिड्स पाए जाते हैं, जिस कारण स्कैल्प को पोषण मिलता है। जब स्कैल्प को सही पोषण मिलता है तो उससे नये बाल उगने लगते हैं। इस कारण बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
यदि आपके स्कैल्प पर काफी डैंड्रफ है तो गुड़हल से बना ये मास्क इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से आपके स्कैल्प पर जमा गंदगी साफ होगी, जिसके बाद डैंड्रफ में कमी आएगी।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।