फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: सर्दी में हेयर ड्रायर से सुखाते हैं बाल तो संभल जाइए, इसके हैं बड़े नुकसान

Mon, 30 Dec 2024 02:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हेयर ड्रायर का उपयोग बालों को जल्दी सुखाने और स्टाइल करने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके अत्यधिक या अनुचित उपयोग से बालों को नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
1 of 7
सर्दी में हेयर ड्रायर से सुखाते हैं बाल तो संभल जाइए - फोटो : Adobe stock

Hair Care Tips: सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी आती है गीले बालों को सुखाने में। इस मौसम में बाल सुखाने के लिए महिलाओं से लेकर पुरुष तक हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं। ये गीले बालों को जल्द से जल्द सुखा देता है। ऐसे में आज के समय हर किसी की अलमारी में हेयर ड्रायर अवश्य होता है। ये भले ही कितना उपयोगी हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अत्यधिक या अनुचित उपयोग से बालों को नुकसान हो सकता है।

बहुत से लोग इसके इस्तेमाल के नुकसान नहीं जानते, इसीलिए हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। यहां हेयर ड्रायर के उपयोग से होने वाले कुछ संभावित नुकसान भी बताए गए हैं, और इसके इस्तेमाल के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई है। 

 

विज्ञापन

2 of 7
बालों का रूखापन होगा दूर - फोटो : iStock
बालों का रूखापन होगा दूर

यदि आपके बाल काफी रूखे हो रहे हैं तो हेयर ड्रायर इस्तेमाल करने से थोड़ा बचें। बार-बार गर्म हवा का संपर्क बालों में मौजूद प्राकृतिक नमी को खत्म कर देता है, जिससे बाल सूखे और रुखे हो सकते हैं।   
विज्ञापन

3 of 7
होगा हेयर फॉल - फोटो : Adobe stock
होगा हेयर फॉल

हेयर ड्रायर से बालों को डायरेक्ट गर्म हवा मिलती है। ऐसे में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि अधिक गर्मी से बाल कमजोर हो जाते हैं और आसानी से टूटने लगते हैं। इसके साथ-साथ बालों की संरचना कमजोर हो सकती है, जिससे वे जल्दी डैमेज हो जाते हैं।  

4 of 7
दोमुंहे होंगे बाल - फोटो : Adobe stock
दोमुंहे होंगे बाल

हेयर ड्रायर के नियमित उपयोग से बालों के सिरे कमजोर होकर दोमुंहे हो सकते हैं। यह बालों की लंबाई और स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। ऐसे में यदि आपके बाल लगातार दोमुंहे हो रहे हैं तो हेयर ड्रायर के इस्तेमाल से बचें। 
विज्ञापन

5 of 7
स्कैल्प में होगी जलन - फोटो : Adobe stock
स्कैल्प में होगी जलन 

अत्यधिक गर्मी से सिर की त्वचा (स्कैल्प) में जलन या खुजली हो सकती है। इसकी वजह से आपका स्कैल्प ड्राई हो सकता है, जिससे डैंड्रफ की समस्या हो सकती है।  
विज्ञापन

6 of 7
कम उम्र में बाल होंगे सफेद - फोटो : iStock
कम उम्र में बाल होंगे सफेद

 लगातार गर्मी से बालों की प्राकृतिक रंगत पर असर पड़ सकता है, जिससे बाल जल्दी सफेद हो सकते हैं। इसलिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल हमेशा सोच समझ के करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस्तेमाल के समय बरतें सावधानी - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल के समय बरतें सावधानी

यदि आप हेयर ड्रायर के बिना बाल नहीं सुखा पाते हैं तो हेयर ड्रायर को हमेशा लो या मीडियम हीट सेटिंग पर रखें। हेयर ड्रायर का उपयोग करने से पहले हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे लगाएं। ध्यान रखें कि हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते समय ये बालों से थोड़ा दूर ही रहे। रोजाना इसके उपयोग से बचें और केवल आवश्यक होने पर ही इसका उपयोग करें।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें