फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2025: नए साल की पार्टी के लिए चाहिए ग्लोइंग त्वचा तो इन फेस पैक का करें इस्तेमाल

Mon, 30 Dec 2024 11:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए साल की पार्टी में खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए आप घरेलू फेस पैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये फेस पैक प्राकृतिक सामग्री से बने होते हैं और त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ इसे चमकदार बनाते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
फेस पैक - फोटो : Freepik
New Year 2025: नया साल आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में हर कोई नए साल को लेकर काफी उत्साहित है। इस दिन लोग अपने परिवारवालों, दोस्तों और करीबियों के साथ समय व्यतीत करते हैं। बहुत से लोग तो इस खास दिन पार्टी करने जाते हैं।

यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें नए साल पर पार्टी करना पसंद है तो अभी से अपना आउटफिट तैयार कर लें। आउटफिट तैयार करने के साथ-साथ अपनी त्वचा को चमकाने के लिए भी घरेलू फैस पैक इस्तेमाल करना शुरू कर दें, ताकि नए साल की पार्टी में आपका चेहरा खिला-खिला दिखे।

यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। ऐसे में बचे हुए दिन में कम से कम एक बार हमारे बताए फेस पैक का इस्तेमाल करें। बस इन्हें इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें।
विज्ञापन

2 of 7
शहद और नींबू का फेस पैक - फोटो : Adobe stock
शहद और नींबू का फेस पैक

 शहद और नींबू का फेस पैक आपके चेहरे को खिला-खिला रखने में मदद करेगा। इसके लिए आपको 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 छोटा चम्मच नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

3 of 7
शहद और नींबू का फेस पैक - फोटो : Freepik
ऐसे करें इस्तेमाल

इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले शहद और नींबू का रस मिलाएं। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ दें। अब चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ये फेस पैक त्वचा को नमी प्रदान करता है और दाग-धब्बों को कम करता है।  

How To Select Perfect Parlor: कैसे लगाएं अच्छे पार्लर का पता ? चयन के समय रखें इन बातों का ध्यान

4 of 7
हल्दी और दही का फेस पैक - फोटो : Freepik.com
हल्दी और दही का फेस पैक

हल्दी और शहद में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो चेहरे को चमकदार बनाता है। इस पैक को बनाने के लिए आपको 1 छोटा चम्मच हल्दी और 2 बड़े चम्मच दही की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
हल्दी और दही का फेस पैक - फोटो : istock
विधि

इस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले हल्दी और दही को अच्छी तरह मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। ये पैक आपकी त्वचा को चमकदार और सॉफ्ट बनाता है।  
 
विज्ञापन

6 of 7
एलोवेरा और गुलाबजल का फेस पैक - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा और गुलाबजल का फेस पैक

 एलोवेरा आपकी त्वचा को तरोताजा बनाने में मदद करता है। इसके लिए आपको 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल 1 बड़ा चम्मच गुलाबजल की जरूरत पड़ेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एलोवेरा और गुलाबजल का फेस पैक - फोटो : Adobe stock
विधि  

इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले दोनों सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक छोड़ दें। आखिर में पैक को पानी से धो लें। एलोवेरा और गुलाबजल त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन प्रदान करते हैं।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें