Soap Side Effect: गर्मियों के मौसम में नहाना किसे पसंद नहीं होता। इस मौसम में तो लोग दो से तीन बार नहा लेते हैं, जिससे शरीर भी तरोताजा हो जाता है। खासतौर पर अगर नहाते समय अच्छी खुशबू वाली साबुन मिल जाए, तब तो क्या ही कहनें। पर, क्या आप जानते हैं कि ये साबुन जितना आपको फ्रेशनेस का एहसास कराएगी, उतना ही इसके इस्तेमाल से आपके शरीर पर खतरा मंडराएगा।
जी हां, ऐसा तब होता है, जब आपका पूरा परिवार एक ही साबुन से नहाता है। ज्यादातर घरों में साबुन शेयर करना काफी आम बात है, लेकिन ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यहां हम आपको साबुन शेयर करने के नुकसानों के बारे में बताएंगे, ताकि आप भी अपनी त्वचा का ध्यान सही से रख सकें।