Facial Side Effect: आज-कल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से चेहरे की चमक कम होने लगती है। ऐसे में लोग पार्लर जाकर स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं, ताकि उनका चेहरा खिल उठे। इन्हीं ट्रीटमेंट्स में फेशियल काफी अहम माना जाता है। फेशियल एक ऐसा स्किन केयर ट्रीटमेंट है, जो त्वचा को गहराई से साफ करने, डेड स्किन हटाने और त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करता है।
सही तरीके से किया गया फेशियल चेहरे की चमक, नमी और टोन को सुधारता है। ऐसे में कई लोग बिना ज्यादा समय के गैप के फेशियल कराते हैं, लेकिन ये त्वचा की रंगत बिगाड़ देता है। इसी के चलते आज हम आपको फेशियल से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इन परेशानियों से बचे रहें।