फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में सिर की खुजली और डैंड्रफ से रहती हैं परेशान तो आजमाएं ये नुस्खा

Thu, 28 Jan 2021 09:20 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
dandruff
सर्दियों के मौसम में बहुत सारे लोगों को डैंड्रफ की समस्या घेर लेती है। वहीं ठंड की वजह से अगर बालों में टोपी लगाते है तो खुजली भी होने लगती है। जो कई बार बढ़ जाती है। अगर सिर की खुजली काफी परेशान करती है तो कुछ घरेलू नुस्खे को आजमा सकते हैं। ये जरूर आपको इस समस्या से निजात दिलाने में मदद करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सिर में डेंड्रफ का कारण बालों की जड़ों में रुखापन होता है। इस रुखेपन के कारण सिर में खुजली होने लगती है क्योंकि जाने-अनजाने आपका हाथ बार-बार खुजली करने के लिए सिर में पहुंचता है। सर्दियों के मौसम में त्वचा की तरह ही बाल भी रूखे हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
dandruff
सिर में रूसी और हल्की जलन से परेशान त्वचा की स्थिति को मेडिकल भाषा में सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस भी कहा जाता है। रुखेपन की समस्या से स्कैल्प इरिटेट होती है और खुजली करने पर सिर की त्वचा में हल्की जलन होने लगती है।

4 of 6
नारियल का तेल - फोटो : Pixabay
हर घर में नारियल तेल जरूर होता है। सिर में खुजली होने पर आप तुरंत राहत के लिए नारियल तेल से मसाज करें। ध्यान रखें कि यह तेल शुद्ध होना चाहिए। इस तेल में लॉरिक एसिड  होता है, जिसकी मदद से तेल जल्द त्वचा में समा जाता है और खुजली से राहत देता है।
विज्ञापन

5 of 6
tea tree oil
आप टी ट्री ऑइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल में ऐंटिफंगल और ऐंटिसेप्टिक तत्व होते हैं। ये बालों की स्कैल्प को सुकून देने में मददगार हैं। इसकी 10-15 बूंद अपने शैंपू में मिलाकर बाल धोने से थोड़ी देर पहले बालों की जड़ों में लगा लें। फिर बाल धो लें। आप इसे ऑलिव ऑइल में मिलाकर हल्का मसाज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
itching
कई बार बालों को देखभाल न मिलने के कारण उनकी जड़ों नमी, पसीने और धूल की वजह से फंगस भी पनप जाते हैं। बालों की जड़ों में तेज खुजली और जलन की वजह कई बार सोराइसिस भी होता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें