फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pedicure Tips: घर पर पेडीक्योर करते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Wed, 07 Aug 2024 05:30 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप घर पर ही पेडीक्योर कर रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। वरना आपके पैर खूबसूरत दिखने के जगह खराब दिख सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
पेडीक्योर करते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : Freepik
Pedicure Tips: बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में त्वचा संबंधी कई परेशानियों की वजह से लोगों को काफी दिक्कत होती है। इस मौसम में हर किसी को अपनी त्वचा और बालों का खास ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। लोग अपनी त्वचा और बालों का तो ध्यान रख लेते हैं लेकिन कई बार वो पैरों का ध्यान रखना भूल जाते हैं। जबकि इस मौसम में आपको पैरों का ध्यान सबसे ज्यादा रखना चाहिए।

पैर हमेशा जमीन पर रहते हैं, ऐसे में इनमें फंगल इंफेक्शन का काफी खतरा रहता है। ऐसे में हर किसी को समय-समय पर पेडीक्योर करना चाहिए। वैसे तो ज्यादातर लोग पार्लर जाकर ही पेडीक्योर कराते हैं, लेकिन समय और पैसे बचाने के लिए आप पेडीक्योर घर पर भी कर सकती हैं। अगर आप घर पर ही पेडीक्योर कर रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। वरना आपके पैर खूबसूरत दिखने के जगह खराब दिखेंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
पेडीक्योर करते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : instagram.com/nailsbytish
नेल पॉलिश छुड़ाएं

पेडीक्योर करने से पहले पैरों के नाखूनों की नेल पॉलिश हटा लें। ऐसा न करने से नाखून सही से साफ नहीं होंगे। जबकि पेडीक्योर का सबसे अहम भाग नाखूनों का साफ करना ही होता है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
पेडीक्योर करते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : iStock
वैक्सिंग न करें

अगर घर पर पेडीक्योर कर रही हैं तो उसके पहले कभी वैक्सिंग न करें। अगर वैक्सिंग करने के बाद तुरंत ही आप पेडीक्योर करेंगी तो इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाएगा। खासतौर पर अगर आपकी स्किन संवेदनशील है, तब तो आपको इस गलती से हर हालत में बच कर रहना चाहिए। 

4 of 7
पेडीक्योर करते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : iStock
अलग हों उपकरण

अगर आप पेडीक्योर और मैनीक्योर एक साथ कर रही हैं तो दोनों प्रक्रिया के लिए अलग उपकरणों का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से इंफेक्शन करने का खतरा कम हो जाएगा। अगर सिर्फ पेडीक्योर कर रहे हैं तो सभी उपकरणों को अच्छी तरह से साफ जरूर करें। 
विज्ञापन

5 of 7
पेडीक्योर करते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : iStock
पानी हो साफ

जिस पानी से पेडीक्योर कर रहे हैं, वो साफ होना चाहिए। अगर ये पानी गंदा होगा तो इससे आपके पैरों में इंफेक्शन होने का खतरा रहेगा। ध्यान रखें कि ये पानी ज्यादा गर्म भी नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 7
पेडीक्योर करते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : Freepik
पैने उपकरणों को क्यूटिकल्स से रखें दूर

पेडीक्योर के लिए कई उपकरण ऐसे होते हैं, जो काफी पैने होते हैं। ऐसे में इन उपकरणों को नाखूनों के क्यूटिकल्स से दूर रखें। नाखूनों के क्यूटिकल्स काफी नाजुक होते हैं। ऐसे में आपको इनकी सफाई करते वक्त ध्यान रखने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पेडीक्योर करते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : iStock
आखिर में मॉइस्चराइजर अवश्य लगाएं

पेडीक्योर करने के बाद पैरों को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज जरूर करें। ये आपके पैरों को मुलायम बनाने का काम करेगा। अगर आप मॉइस्चराइजर नहीं लगाएंगी तो इससे आपके पैर काफी रूखे हो जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें