फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lip Care Tips: बार-बार लगाती हैं लिप बाम तो जरूर पढ़ें ये खबर, वरना होंठों को होगा नुकसान

Tue, 06 Aug 2024 12:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी बार-बार लिप बाम लगाती हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इससे आपको कई तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
बार-बार लगाती हैं लिप बाम तो जरूर पढ़ें ये खबर - फोटो : Freepik
Lip Care Tips: खराब मौसम की वजह से लोगों के शरीर में काफी बदलाव देखा जाता है। ऐसे में लोग अपने बालों से लेकर त्वचा तक का खास ध्यान रखते हैं लेकिन कई बार वो होंठों पर ध्यान देना भूल जाते हैं। बदलते मौसम में अपने होंठों को नरम बनाए रखने लिए महिलाएं बार-बार लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं। वैसे तो ये आपके होंठों को नरम बना देते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि यही लिप बाम आपके होंठों को काफी नुकसान पहुंचाता है। ये सुनकर भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन यही हकीकत है। 

अगर आप भी बार-बार लिप बाम लगाती हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इससे आपको कई तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है। यहां हम आपको बार-बार लिप बाम इस्तेमाल करने के नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी लिप बाम इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रख सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
बार-बार लगाती हैं लिप बाम तो जरूर पढ़ें ये खबर - फोटो : iStock
प्राकृतिक नमी में आएगी कमी

अगर आप हर एक घंटे में लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं तो आपको संभलने की जरूरत है। ऐसा करने से आपके होंठों की प्राकृतिक नमी में कमी आएगी। ऐसा करने से आपके होंठ लिप बाम पर निर्भर हो जाएंगे, जिससे आपको काफी परेशानी होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
बार-बार लगाती हैं लिप बाम तो जरूर पढ़ें ये खबर - फोटो : iStock
क्वालिटी का ध्यान न रखने पर होगा ऐसा

अगर आप अपने लिप बाम की क्वालिटी का ध्यान नहीं रखेंगी तो इससे होंठों को काफी नुकसान हो सकता है। अगर आप खराब क्वालिटी के लिप बाम का बार-बार इस्तेमाल करेंगी तो ये आपके होंठों को नरम बनाने की बजाय सुखा सकता है। 

4 of 6
बार-बार लगाती हैं लिप बाम तो जरूर पढ़ें ये खबर - फोटो : iStock
एलर्जी और जलन की समस्या

बहुत से लोग लिप बाम उनकी खूशबू देखकर खरीदते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। ज्यादा खूशबू और स्वाद वाले लिप बाम होंठों की संवेदनशील त्वचा पर जलन या एलर्जी पैदा कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
बार-बार लगाती हैं लिप बाम तो जरूर पढ़ें ये खबर - फोटो : iStock
कलरफुल लिप बाम ज्यादा नुकसानदायक

बाजार में आजकल तमाम तरह के कलरफुल लिप बाम मिलते हैं, जो होंठों की संवेदनशील त्वचा के लिए काफी खतरनाक हैं। बार-बार इनके इस्तेमाल से आपके होंठ रूखे हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बार-बार लगाती हैं लिप बाम तो जरूर पढ़ें ये खबर - फोटो : Freepik
ऐसे लिप बाम का कर सकती हैं इस्तेमाल

अगर आपको बार-बार लिप बाम लगाने की आदत है तो ऐसे में हमेशा साधारण पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें। ये फिर भी ज्यादा नुकसानदायक नहीं होती। 
 
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें