White Hair Causes: अगर कम उम्र में आपके बाल भी सफेद हो रहे हैं, तो इसे अनदेखा न करें। ये आपके द्वारा की गई कुछ गलतियों की वजह से भी हो सकते हैं। यहां हम आपको इसके बारे में हर डिटेल देंगे।
विज्ञापन
1 of 6
आपके बाल सफेद होने के पीछे भी तो कहीं नहीं हैं ये वजहें....?
- फोटो : अमर उजाला
White Hair Causes: पहले जहां बालों का सफेद होना उम्र बढ़ने की निशानी माना जाता था, वहीं अब ये दिक्कत बेहद कम उम्र में देखने को मिलने लगी है। महज 20 से 30 की उम्र में महिलाएं और पुरुष सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों को लगता है कि ये सिर्फ गलत प्रोडक्ट की वजह से होता है, जबकि ऐसा नहीं है। कम उम्र में सफेद बालों के पीछे कई वजहें हो सकती हैं।
बालों का रंग मेलानिन नामक तत्व की वजह से बनता है। जब शरीर में इसका स्तर कम होने लगता है, तो धीरे-धीरे बाल सफेद होने लगते हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू उपाय अपनाकर सफेद बालों की समस्या को कम किया जा सकता है। बहुत से लोगों को तो ये समझ में भी नहीं आता है कि आखिर उनके बार किस वजह से सफेद हो रहे हैं। तो पहले आइए जानते हैं, किन वजहों से बाल सफेद होते हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
तनाव की वजह से
- फोटो : Freepik.com
1. तनाव की वजह से
जब तनाव बढ़ता है तो हार्मोनल का असंतुलित होना काफी स्वाभाविक होता है। ऐसे में इसकी वजह से शरीर में मेलानिन का स्तर अपने आप घटने लगता है और जैसा कि हमने आपको बताया कि मेलानिन का स्तर घटने की वजह से बाल अपने आप ही धीरे-धीरे सफेद होने लगते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
पोषण तत्वों की कमी
- फोटो : Adobe
2. पोषण तत्वों की कमी
अगर खान-पान अस्त-व्यस्त है तब भी आपको कम उम्र में ही सफेद बाल जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है। बालों के रंग को बरकरार रखने के लिए विटामिन B12, आयरन और कॉपर जैसे तत्वों की काफी आवश्यकता होती है। इसलिए ऐसे तत्वों का सेवन करें, जिसमें ये तत्व पाए जाते हों।
4 of 6
धूम्रपान और अस्वस्थ जीवनशैली
- फोटो : Adobe Stock
3. धूम्रपान और अस्वस्थ जीवनशैली
ये बालों के सफेद होने का अहम कारण माना जाता है। धूम्रपान और अस्वस्थ जीवनशैली की वजह से ब्लड सर्कुलेशन कम होता है। जिस कारण बाल धीरे-धीरे सफेद होने लगते हैं। इसलिए जितना हो सके धूम्रपान जैसी चीजों से दूर रहें और जीवनशैली को सही रखें।
विज्ञापन
5 of 6
गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
4. गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल
किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल अपने हेयर टाइप को देखकर ही करना चाहिए। अगर आप किसी भी प्रोडक्ट को बालों पर बिना देखे अप्लाई कर लेंगे तो इसकी वजह से भी बाल बेहद कम उम्र में धीरे-धीरे सफेद होने लगते हैं। इसलिए प्रोडक्ट का इस्तेमाल सोच-समझ के ही करें।
कई हेयर प्रोडक्ट ऐसे आते हैं जिसमें सल्फर जैसे हानिकारक तत्व पाए जाते हैं। इन हेयर प्रोडक्ट से हमेशा बचकर रहना चाहिए। हानिकारक तत्वों वाले प्रोडक्ट आपके बालों नो कमजोर तो बनाते ही हैं, साथ ही में इसकी वजह से बाल सफेद भी होने लगते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।