फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी पर यूनिक दिखने के लिए गर्ल्स अपनाएं ये 4 ट्रेंडी हेयरस्टाइल, सबसे अलग दिखेंगी

Tue, 21 Aug 2018 09:38 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फैशन वर्ल्ड में ड्रेसेस, मेकअप और एसेसरीज के साथ ही हेयरस्टाइल में भी लगातार बदलाव होते रहते हैं। लुक चैंज करने में हेयरस्टाइल सबसे अहम होती है। इन दिनों ये 4 हेयर स्टाइल गर्ल्स को बहुत पसंद आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
hair cut
बॉयज बैंग 
डिफरेंट लुक पसंद करने वाली गर्ल्स बॉयज बैंग कट करवाना पसंद कर रही हैं। बहुत कम केयर करने में भी स्टाइलिश लगने वाला ये हेयर स्टाइल वर्किंग गर्ल्स के बीच बहुत पॉपुलर है। वेस्टर्न वियर के साथ ये कट बहुत खूबसूरत लगता है। 
विज्ञापन

3 of 5
निर्वाना ब्लॉन्ड 
बालों में कलर करवाकर उन्हें अलग स्टाइल देना फैशनेबल गर्ल्स को बहुत लुभाता है। इन दिनों निर्वाना ब्लॉन्ड हेयर कलर सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। गोल्डन कलर से मिलता-जुलता यह शेड लेडीज को ग्रेसफुल लुक देता है। 

4 of 5
bubble up
बबल अप 
लंबे बालों पर ये हेयर स्टाइल बहुत जंचता है। इसमें रबरबैंड की मदद से थोड़े- थोड़े बालों को इकट्ठा कर उनका बबल बनाया जाता है। इंडियन वियर पर चोटी के रूप में ये स्टाइल बेहद खूबसूरत लगता है। फेस्टिव सीजन के लिए ये स्टाइल बेस्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेवी बैंग 
मैसी हेयर स्टाइल 2017 में पसंद किया गया और 2018 में भी ये छाया हुआ है। इस बार वेवी बैंग से मैसी लुक पाया जा रहा है। माथे को पूरी तरह से ढ़क लेने वाला ये हेयर स्टाइल टीनएजर गर्ल्स की पहली पसंद बना हुआ है। ये इंडियन और वेस्टर्न दोनों ड्रेसेस पर जंचती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें