फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में बालों का ध्यान रखने के लिए पार्लर छोड़ लगाएं ये हरा पत्ता, होगा जादुई असर

Mon, 13 Aug 2018 10:03 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बारिश के मौसम में अक्सर लोग बालों के झ़ड़ने से परेशान रहते हैं ऐसे में पार्लर के मंहगे ट्रीटमेंट न सिर्फ जेब पर भारी पड़ते हैं बल्कि सिर दर्द की वजह भी बन जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो इस मानसून जेब की टेंशन छोड़ इस हरे पत्ते का इस्तेमाल अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए करें। आइए जानते कैसे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
बालों से जुड़ी सभी दिक्कतों को दूर करने के लिए एलोवेरा बहुत लाभकारी औषधि है। एलोवेरा जेल को स्कल्प में लगाकर स्वस्थ, लंबे और चमकदार बाल पाए जा सकते हैं। एलोवेरा में विटामिन ए,सी और ई पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। ये तीनों ही विटामिन बालों में नए सेल का निर्माण करने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अगर आप दोमुंहे बाल या बालों की ग्रोथ ना होने की समस्या से जूझ रहे हैं तो एलोवेरा जेल से लंबे, स्वस्थ और चमकदार बाल पाए जा सकते हैं। एलोवेरा रक्त संचार बढ़ाने में भी सक्षम है। यही वजह है कि ये मेडिकल तौर पर भी बहुत लाभदायक है। जब बालों में और जड़ों में इसे लगाया जाता है तो रक्त संचार बढ़ता है, जिससे बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है। 

4 of 5
डेंड्रफ से परेशान हैं तो बालों के स्कल्प में एलोवेरा जेल लगाने से फायदा मिलेगा। एलोवेरा जेल में फैटी एसिड होता है, जो खुजली और फंगस को दूर करता है। एक शोध के मुताबिक एलोवेरा में एंटी इन्फ्लेमेंट्री प्रॉपर्टी होती है जो डेंड्रफ को खत्म करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बालों की जड़ों में हमेशा तेल बना रहता है और ये एक्स्ट्रा ऑयल परेशानी बनने लगा है तो एलोवेरा को नियमित रूप से बालों में लगाएं, कैमिकल रहित होने की वजह से ये बिना किसी साइड इफेक्टके बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें