फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pre Holi Skin Care Tips: होली खेलने से पहले अपनी त्वचा को पहनाएं ये कवच, ताकि रंग भी स्किन का कुछ बिगाड़ न पाए

Tue, 11 Mar 2025 09:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको भी होली खेलने का शौक है तो रंग खेलने से पहले अपनी त्वचा को अच्छी तरह से तैयार करें। ताकि आपके त्वचा पर किसी तरह की परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन
1 of 6
होली खेलने से पहले अपनी त्वचा को पहनाएं ये कवच - फोटो : Adobe Stock
Pre Holi Skin Care Tips: होली के रंग जितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही हानिकारक भी हो सकते हैं। क्योंकि आजकल रंगों में तमाम तरह के केमिकल मिले आते हैं। ऐसे में यदि आप होली खेलने से पहले स्किन केयर करके त्वचा का कवच तैयार नहीं करेंगे तो रंगों का प्रभाव आपकी त्वचा, बालों, होंठों और नाखूनों पर पड़ेगा। इसका असर कई-कई दिन तक रहता है।

यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपकी त्वचा पर रंग नहीं चढ़ेगा। तो अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन सुरक्षित और ग्लोइंग बनी रहे, तो इन आसान उपायों को अपनाकर अपनी त्वचा पर एक सुरक्षा कवच बना सकते हैं।

 

विज्ञापन

2 of 6
पूरे शरीर पर लगाएं तेल - फोटो : Adobe stock
पूरे शरीर पर लगाएं तेल

यदि आपको भी होली खेलना पसंद है तो रंग खेलने से पहले अपने पूरे शरीर पर नारियल या सरसों के तेल की परत लगा लें। इस तेल के इस्तेमाल के बाद आपकी त्वचा पर रंग नहीं चढ़ेगा। जिससे होली खेलने के बाद आपको रंग हटाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी।
विज्ञापन

3 of 6
फेस और बॉडी पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
फेस और बॉडी पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें

रंग चाहे कितना भी ऑर्गेनिक हो, वो त्वचा पर हानिकारक प्रभाव तो डालता ही है। ऐसे में आपको तब खासतौर पर ध्यान रखना है, जब आपकी त्वचा ड्राई है, क्योंकि अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो होली के रंग जल्दी चिपक सकते हैं। इसे रोकने के लिए त्वचा पर गाढ़ा मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल की मोटी परत लगाएं। 

4 of 6
सनस्क्रीन है जरूरी - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन है जरूरी

होली हमेशा घर के बाहर रहकर ही खेली जाती है। ऐसे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल गलती से भी न भूलें। रंग खेलने से पहले कम से कम 40 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा पर धूप और रंगों का असर कम होगा।  
विज्ञापन

5 of 6
लिप बाम का करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
लिप बाम का करें इस्तेमाल

त्वचा के साथ साथ अपने होंठों पर भी कवच का इस्तेमाल अवश्य करें। इसके लिए होठों को बचाने के लिए गाढ़ा लिप बाम या वैसलीन लगाएं, जिससे रंग वहां चिपक न सके। ध्यान रखें कि ये लिप बाम भी एसपीएफ युक्त होना चाहिए, तभी इसका लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नाखूनों का कवच भी है जरूरी - फोटो : Adobe stock
नाखूनों का कवच भी है जरूरी

जब त्वचा और होंठों की सेफ्टी कर ली है, तो नाखूनों को ऐसे ही क्यों रहने देना। नाखूनों पर कोई ऐसी नेल पॉलिश लगा लें, जो काफी गाढ़ी हो। जो लोग नेल पॉलिश का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं वो नाखूनों पर अच्छी तरह से पेट्रोलियम जेली लगा लें। ताकि आपके नाखून भी अच्छी तरह से कवर हो जाए।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें