फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Papaya Face Pack Benefit: बाजार में कम दाम में मिल रहा है पपीता, फेस पैक बनाकर दूर करें चेहरे की ये दिक्कतें

Tue, 18 Feb 2025 01:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस मौसम में बेहद कम दामों में पपीता मिल रहा है, ऐसे में इसे खाने के साथ-साथ त्वचा को दमकाने में इसका इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
1 of 7
बाजार में कम दाम में मिल रहा है पपीता, फेस पैक बनाकर दूर करें चेहरे की ये दिक्कतें - फोटो : Freepik.com
Papaya Face Pack Benefit: बाजार मे आज-कल काफी सस्ते दामों में पपीता मिल रहे हैं। पपीते में विटामिन ए, सी, ई से लेकर माइक्रो न्यूट्रिएंट्स फोलेट, पोटैशियम, कॉपर और मैग्नीशियम भी काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए इसके सेवन से शरीर को काफी लाभ पहुंचता है। पपीते से सेहत को जो लाभ मिलते हैं, उस बारे में तो हर कोई जानता है, पर क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से चेहरा निखर सकता है।

अगर आप पपीते से फेस पैक बनाकर उसका इस्तेमाल करेंगे तो उसकी वजह से आपके चेहरे की कई परेशानियां दूर होंगी। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि पपीते के फेस पैक के इस्तेमाल से आप कौन-कौन सी परेशानियों को दूर कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
हटाता है डेड स्किन - फोटो : Adobe stock
हटाता है डेड स्किन
 
  • यदि आप पपीता से बने फेस पैक का इस्तेमाल करेंगे तो आपके चेहरे की डेड स्किन हटने लगेगी।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि पपीते में पपाइन एंजाइम होता है, जो त्वचा की डेड स्किन को हटाने का काम करता है।
  • डेड स्किन हटने के बाद चेहरे की स्किन टोन एक शेड लाइट हो जाती है। 
विज्ञापन

3 of 7
मुंहासों से मिलेगी राहत - फोटो : Adobe stock
मुंहासों से मिलेगी राहत
 
  • यदि आप अपने चेहरे पर आने वाले मुंहासों से परेशान हैं तो इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।
  • इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण तत्व पाए जाते हैं, जो एक्ने और पिंपल्स को ठीक करने में मदद करते हैं।
  • ऐसे में यदि मुंहासों के परेशान हैं तो पपीते के फेस पैक का इस्तेमाल करें।

4 of 7
त्वचा को मिलता है निखार - फोटो : Adobe stock
त्वचा को मिलता है निखार
 
  • पपीता में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।
  • इस फेस पैक के त्वचा की डेड स्किन हट जाती है, जिसकी वजह से  त्वचा के रंग अपने आप ही हल्का हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
त्वचा को बनाता है मुलायम - फोटो : Adobe stock
त्वचा को बनाता है मुलायम
 
  • जिन लोगों की त्वचा ड्राई होती है, वो अगर पपीते का इस्तेमाल करके स्किन केयर करेंगे तो इससे उनकी त्वचा हाइड्रेट होती है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि पपीता में पानी की मात्रा बहुत होती है।
  • त्वचा में जब नमी की कमी पूरी हो जाती है तो ये त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है।  
विज्ञापन

6 of 7
एजिंग के लक्षणों को कम करता है - फोटो : iStock
एजिंग के लक्षणों को कम करता है
 
  • यदि कम उम्र में ही आपके चेहरे पर झुर्रियां आने लगी हैं तो पपीते का फेस पैक इस्तेमाल करें।
  •  ऐसा इसलिए क्योंकि पपीते में एंटीऑक्सिडेंट्स तत्व पाए जाते होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे त्वचा पर झुर्रियां और उम्र के लक्षण कम होते हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सन टैन और डार्क स्पॉट्स में आती है कमी - फोटो : Adobe stock
सन टैन और डार्क स्पॉट्स में आती है कमी
 
  • यदि आप भी सन बर्न से और डार्क स्पोर्ट्स से परेशान हैं तो पपीता का फेस पैक इस्तेमाल करें।
  • इसमें पाये जाने वाला विटामिन ए चेहरे की रंगत सुधारने का काम करता है।
  • इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और यह आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें