फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Perfect Face Wash: फेस वॉश में जरूर होने चाहिए ये 6 तत्व, तभी दमकेगी आपकी त्वचा

Tue, 18 Feb 2025 12:33 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जब भी आप कोई फेस वॉश खरीदें, तो उसमें कुछ खास इंग्रीडिएंट्स का होना जरूरी है, ताकि आपकी त्वचा को सही देखभाल मिल सके। यहां हम आपको इन्हीं तत्वों की जानकारी देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
फेस वॉश में जरूर होने चाहिए ये 6 तत्व - फोटो : Adobe stock
Perfect Face Wash: एक समय था जब चेहरा साफ करने के लिए भी लोग साबुन ही इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब समय बदल गया है। अब चेहरा धोने के लिए लोग फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा माना जाता है कि चेहरे के लिए फेस वॉश ही ज्यादा अच्छा रहता है, क्योंकि ये बाहर की गंदगी से बचा रहता है। इसे सीधा हाथ में लेकर आप चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाजार में अब हर स्किन टाइप के हिसाब से फेस वॉश मिलता है, जिसे आप आसानी से खरीद सकते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि फेस वॉश खरीदते समय स्किन टाइप के साथ-साथ कुछ तत्वों के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए। यहां हम कुछ ऐसे ही तत्वों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फेस वॉश में होना जरूरी होता है, तभी आपका चेहरा ये चमका पाएगा। 
विज्ञापन

2 of 7
सैलिसिलिक एसिड - फोटो : Adobe stock
सैलिसिलिक एसिड 
 
  • यदि आपकी त्वचा ऑयली और एक्ने-प्रोन है तो आपको अपनी त्वचा के लिए ऐसे ही फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसमें सैलिसिलिक एसिड मौजूद हो।
  • सैलिसिलिक एसिड वाले फेस वॉश त्वचा के अंदर गहराई तक जाकर पोर्स को साफ करते हैं, जिससे चेहरे पर होने वाले मुंहासों में कमी आती है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
हयालुरोनिक एसिड - फोटो : Adobe stock
हयालुरोनिक एसिड 
 
  • यदि आपकी त्वचा ड्राई है तो आपको ऐसे फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसमें हयालुरोनिक एसिड पाया जाता हो।
  • ये त्वचा की नमी को बरकरार रखते हुए उसे हमेशा हाइड्रेट रखता है।  

4 of 7
ग्लाइकोलिक एसिड - फोटो : Adobe stock
ग्लाइकोलिक एसिड
  • यदि आपको लगता है कि आपकी त्वचा पर डेड स्किन काफी ज्यादा हो गई है तो ऐसे फेश वॉश का इस्तेमाल करें जिसमें ग्लाइकोलिक एसिड पाया जाता हो।
  • ये स्किन की ऊपरी सतह से डेड सेल्स हटाकर उसे फ्रेश और चमकदार बनाता है।   

 
विज्ञापन

5 of 7
चारकोल - फोटो : Adobe stock
चारकोल
 
  • यदि आप डीप क्लीनिंग चाहते हैं तो ऐसे फेस वॉश का इस्तेमाल करें, जिसमें चारकोल पाया जाता हो।
  • ऐसे फेस वॉश के इस्तेमाल से चेहरे का टॉक्सिन और एक्स्ट्रा ऑयल निकालता है, जिससे स्किन डीप क्लीन होती है।
  • ये फेश वॉश त्वचा पर होने वाले ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स को भी कंट्रोल में मदद करता है।  
विज्ञापन

6 of 7
नीम के तत्व - फोटो : Adobe stock
नीम के तत्व
 
  • यदि आप अपनी त्वचा को हर तरह के इंफेक्शन से बचाकर रखना चाहते हैं तो ऐसा फेश वॉश खरीदें, जिसमें नीम के तत्व हों।
  • नीम वाले फेश वॉश में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो एक्ने और इंफेक्शन से बचाते हैं।
  • ऐसा फेस वॉश सेंसिटिव और एक्ने-प्रोन स्किन के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एलोवेरा - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा
  • यदि आप ऐसे फेश वॉश की तलाश में हैं जिसके इस्तेमाल से त्वचा का हाइड्रेशन बना रहे तो ऐसे फेश वॉश को खरीदें जिसमें एलोवरा पाया जाता है।
  • एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाता है, जलन कम करता है और नमी बनाए रखता है।   
 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें