फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबुन या फेसवॉश से नहीं, इन घरेलू चीजों से धोएं अपना चेहरा

Tue, 27 Dec 2016 05:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
घर पर बनें फेसवॉश
ज्यादातर लोग चेहरा धोने के लिए साबुन या फेसवॉश का प्रयोग करते हैं। इससे त्वचा रूखी हो जाती है और बहुत से लोगों के चेहरे पर दानें तक हो जाते हैं। इससे बेहतर है कि आप खुद घर पर ही फेसवॉश बनाएं और उससे अपना चेहरा धोएं। आइए जानते हैं कि आप किन-किन चीजों से अपना चेहरा धो सकते हैं।
विज्ञापन

साबुन या फेसवॉश से नहीं, इन घरेलू चीजों से धोएं अपना चेहरा

2 of 9
घर पर बनें फेसवॉश
कच्चा दूध-

कच्चा दूध त्वचा पर जमी मैल साफ करता है। चेहरे पर रुई से अच्छी तरह कच्चा दूध लगाएं। सूखने के बाद एक-दो बार फिर से इसे लगाएं और थोड़ी देर बाद धो लें। इससे आपकी त्वचा कोमल हो जाएगी।
विज्ञापन

साबुन या फेसवॉश से नहीं, इन घरेलू चीजों से धोएं अपना चेहरा

3 of 9
घर पर बनें फेसवॉश
गुलाब जल-

रात को सोने से पहले अपने चेहरे और गर्दन पर गुलाब जल लगाएं। इसे थोड़ा मल लें जिससे त्वचा की गंदगी साफ हो जाए। सुबह होने पर गुनगुने पानी से इसे धो लें।

साबुन या फेसवॉश से नहीं, इन घरेलू चीजों से धोएं अपना चेहरा

4 of 9
घर पर बनें फेसवॉश
खीरा-

खीरे को कद्दूकस कर अच्छी तरह से चेहरे पर मलें। आप चाहें तो खीरे के रस में दही मिलाकर भी प्रयोग कर सकते हैं। खीरे और दही के पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और पांच मिनट बाद धो लें। इससे आपके चेहरे में चमक आ जाएगी।
विज्ञापन

साबुन या फेसवॉश से नहीं, इन घरेलू चीजों से धोएं अपना चेहरा

5 of 9
घर पर बनें फेसवॉश
दही और शहद-

एक चम्मच दही में थोड़ा शहद मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इसे अच्छी तरह से चेहरे और गर्दन पर लगाएं और दो मिनट बाद धो लें। इसके प्रयोग से त्वचा में निखार आता है।
विज्ञापन

साबुन या फेसवॉश से नहीं, इन घरेलू चीजों से धोएं अपना चेहरा

6 of 9
घर पर बनें फेसवॉश
जैतून का तेल-

मेकअप साफ करने के लिए आप जैतून के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। ये चेहरे को कोमल बनाता है।सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाना ज्यादा फायदेमंद रहता है। इससे त्वचा की नमी बरकरार रहती है। 
विज्ञापन

साबुन या फेसवॉश से नहीं, इन घरेलू चीजों से धोएं अपना चेहरा

7 of 9
घर पर बनें फेसवॉश
शहद-

चेहरा साफ करने के लिए आप सिर्फ शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधे चम्मच शहद को पानी में मिलाएं जिससे वह थोड़ा पतला हो जाए। शहद को 10-15 मिनट तक के लिए चेहरे पर लगाए रखें, फिर गुनगुने पानी से इसे धो लें। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो पानी की जगह दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर त्वचा तैलीय है तो शहद को नींबू के रस में मिलाकर लगाएं। इससे त्वचा की नमी बनी रहती है।

साबुन या फेसवॉश से नहीं, इन घरेलू चीजों से धोएं अपना चेहरा

8 of 9
घर पर बनें फेसवॉश
टमाटर-

टमाटर को एक चम्मच दूध और नींबू के रस में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इससे अपने चेहरे को धो लें और अगर मिश्रण बच जाता है तो आप इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं। इसके प्रयोग से चेहरे में निखार आता है।
विज्ञापन

साबुन या फेसवॉश से नहीं, इन घरेलू चीजों से धोएं अपना चेहरा

9 of 9
घर पर बनें फेसवॉश
नींबू-

नींबू को प्राकृतिक ब्लीच के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। नींबू के रस को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और धो लें। इससे गंदगी निकलती है और त्वचा साफ होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें