फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेकअप हटाने में मदद करता है खीरा, जानें और भी नुस्खे

Thu, 22 Dec 2016 03:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
होम-मेड मेकअप रीमूवल
इसमें कोई श्‍ाक नहीं कि मेकअप लगाने से लोग सुंदर लगते हैं। लेकिन ज्यादा देर तक मेकअप लगाए रखने से चेहरे के रोम छिद्र ब्लॉक हो जाते हैं इसलिए घर आते ही सबसे पहले इसे हटाना चाहिए। मेकअप साफ करने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स प्रयोग किए जाते हैं। ये आपके चेहरे को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए इस काम के लिए घर पर बने मेकअप रिमूवर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि कैसे घरेलू चीजों का प्रोयग कर मेकअप हटा सकते हैं।
विज्ञापन

मेकअप हटाने में मदद करता है खीरा, जानें और भी नुस्खे

2 of 7
होम-मेड मेकअप रीमूवल
जैतून का तेल-

जैतून के तेल को पानी में मिलाकर या सीधे लगा सकते हैं। लेकिन इससे मेकअप हटाते समय एक तौलिया जरूर साथ रखें जो एक्सट्रा तेल को सोख सके। इससे त्वचा जलती नहीं है। 
विज्ञापन

मेकअप हटाने में मदद करता है खीरा, जानें और भी नुस्खे

3 of 7
होम-मेड मेकअप रीमूवल
नारियल का तेल-

नारियल के तेल से वॉटर प्रूफ मेकअप भी आसानी से हटाया जा सकता है। साथ ही इसे क्लिंजिंग और लिप बाम के रूप में भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

मेकअप हटाने में मदद करता है खीरा, जानें और भी नुस्खे

4 of 7
होम-मेड मेकअप रीमूवल
खीरा- 

खीरे को पीस लें और उसमें एक चम्मच दूध या जैतून का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद रुई से साफ कर लें। इससे आसानी से मेकअप हटाया जा सकता है और ये त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचाता।
विज्ञापन

मेकअप हटाने में मदद करता है खीरा, जानें और भी नुस्खे

5 of 7
होम-मेड मेकअप रीमूवल
जोजोबा ऑयल और गुलाब जल-

एक चम्मच जोजोबा ऑयल और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब रुई से चेहरे और आंखों के मेकअप को साफ कर लें। ये त्वचा को जरूरी पोषण देता है। ये एक अच्छा मेकअप रिमूवर माना जाता है।

इसके अलावा आप इसे दूसरी तरह से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 60 मिली. जोजोबा ऑयल में विटामिन ई का एक कैप्सूल मिलाएं और इसे गहरे रंग की शीशे की बोतल में रख दें। जब जरूरत हो तो इसे हिलाकर प्रयोग करें। 
विज्ञापन

मेकअप हटाने में मदद करता है खीरा, जानें और भी नुस्खे

6 of 7
होम-मेड मेकअप रीमूवल
दूध-

अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो रुई को दूध में भिगोकर मेकअप साफ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेकअप हटाने में मदद करता है खीरा, जानें और भी नुस्खे

7 of 7
होम-मेड मेकअप रीमूवल
दही-

दही को एक अच्छा मेकअप रिमूवर माना जाता है। चेहरे पर दस मिनट तक दही लगाएं रखें और फिर धो लें।

एलोवेरा जेल-

एलोवेरा जेल में दो चम्मच जैतून का तेल मिलाएं और दो मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगाएं। इससे भी मेकअप साफ होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें