फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Natural Makeup Remover: मेकअप हटाने के लिए रिमूवर की जगह इन प्राकृतिक चीजों का करें इस्तेमाल

Fri, 27 Oct 2023 11:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप मेकअप हटाने के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए है। 
विज्ञापन
1 of 7
Remove makeup - फोटो : Istock
Natural Makeup Remover: आज के समय में चाहे पुरुष हो या महिला, हर किसी को मेकअप करने का काफी शौक होता है। घर पर कुछ कार्यक्रम में शामिल होने से लेकर किसी पार्टी में जाने तक के लिए मेकअप करना बेहद अहम माना जाता है। मेकअप से ना सिर्फ खूबसूरत बढ़ती है, बल्कि इससे लोगों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इसी के चलते लोग मेकअप को काफी प्राथमिकता देते हैं। जिस तरह से मेकअप इस्तेमाल करना काफी मुश्किल काम है, ठीक उसी तरह इसे हटाने का भी अलग तरीका होता है।

दरअसल, ज्यादातर लोग मेकअप हटाने के लिए मेकअप रिमूवर इस्तेमाल करते हैं, जिसमें तमाम तरह के केमिकल पाए जाते हैं। मेकअप रिमूवर में पाए जाने वाले तत्व स्किन को ड्राई कर देते हैं। अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आप मेकअप हटाने के लिए कई तरह के प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
coconut oil
नारियल का तेल

नारियल के तेल से मेकअप हटाने के लिए सबसे पहले इसे हाथों में अच्छे से ले लें। इसके बाद इस तेल से चेहरे की मसाज करें। मसाज करने के बाद मेकअप हट जाएगा। अब एक मुलायम से टिश्यू से चेहरे को साफ करें। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एलोवेरा

एलोवेरा में मौजूद तत्व चेहरे से संबंधित कई परेशानियों को दूर करते हैं। इससे मेकअप हटाने के लिए आपको बस एलोवेरा जेल में शहद और ऑलिव ऑयल मिलाना है। इससे अपने चेहरे पर मसाज करें और फिर एक वाइप से चेहरा साफ करें। 

4 of 7
ऑलिव ऑयल - फोटो : Pixabay
ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल में नारियल का तेल मिलाकर इसे एक कॉटन पैड पर निकाल लें। इससे मेकअप साफ करें। इससे मेकअप साफ करने में आपको बिल्कुल परेशानी नहीं होगी। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
गुलाब जल

इसमें जोजोबा ऑयल को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसे एक कॉटन पैड पर लेकर चेहरे को सही से साफ करें। इससे आपके चेहरे पर किसी तरह का कोई नुकसान देखने को नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
honey - फोटो : istock
शहद

एक चम्मच शहद को अपने चेहरे पर सही से लगाएं। इसके बाद इससे हल्के हाथ से मसाज करें। ये आपके चेहरे पर लगे मेकअप को झटपट साफ कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
castor oil - फोटो : pixabay
कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल को एक कॉटन पैड को डुबो कर इसे चेहरे पर लगाएं। इसे पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं और फिर एक तौलिये से चेहरा पोंछ लें। इससे आपका मेकअप आसानी से हट जाएगा। 

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें