दिवाली के पांच दिनों का पर्व आने वाला है। 2 नवंबर से फेस्टिवल की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में हर कोई चाहता है कि त्योहार के मौके पर चेहरे पर चमक और खूबसूरती दिखे। वैसे दिवाली के इस उत्सव में एक दिन आपकी इसी इच्छा को मान्यताओं के तौर पर पूरा करने के लिए होता है। दरअसल, दिवाली उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है और उसके दूसरे दिन नरक चतुर्दशी का पर्व होता है। इस साल 3 नवंबर को नरक चतुर्दशी है। मान्यता है कि नरक चतुर्दशी के दिन घर की सफाई की जाती है। साथ ही लोग खुद को भी साफ करते हैं। इसके लिए लोग उबटन लगाकर नहाते हैं। कहा जाता है कि नरक चतुर्दशी के दिन साफ सफाई करके घर परिवार की बुराई, बैड लक को बाहर किया जाता है। ऐसे में आप घर पर ही उबटन बना कर अपनी रंगत निखारने काम कर सकते हैं। इससे आप स्वच्छ भी होंगे और त्वचा भी चिकनी वह चमकदार बनेगी। अगली स्लाइड्स में हम आपको चार तरह के उबटन बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।