फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nail Care Tips: बढ़ते नहीं हैं नाखून तो नेल केयर के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल

Tue, 06 Jun 2023 01:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके नाखून बढ़ते नहीं हैं तो इन चीजों के इस्तेमाल से आप नाखून बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
nail - फोटो : pixabay
Nail Care Tips: हर लड़की चाहती है कि वो खूबसूरत दिखे। इसके लिए लड़कियां काफी मेहनत करती हैैं। स्किन केयर से लेकर लड़कियां हेयर केयर और नेल केयर पर भी काफी ध्यान देती हैं। हेयर और स्किन का ख्याल रखना तो आसान है। पर, नेल केयर के वक्त मुश्किल तब आती है, जब आपके नेल्स बढ़ते ही ना हों। जबकि हर लड़की चाहती है कि उसके नाखून लंबे हों, जिस पर वो मनमुताबिक नेलपेंट लगा सके। अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं, जिनके नाखून नहीं बढ़ते हैं, तो ये लेख आपके लिए मददगार साबित होगा।

दरअसल, आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने नाखूनों को बढ़ा सकते हैं। इनके इस्तेमाल से आपके नाखून बढ़े होने के साथ-साथ खूबसूरत भी दिखेंगे। खास बात ये है कि इन चीजों को इस्तेमाल करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
अंडा बनाम दूध - फोटो : सोशल मीडिया
दूध और अंडा

इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस एक अंडे के सफेद भाग में दूध मिलाकर फेंटना है और 5 मिनट के लिए अपने नाखूनों को इसमें डुबो कर रखना है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से आपके नाखूनों को आंतरिक मजबूती मिलेगी। जिससे उनकी लंबाई बढ़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
apple cider vinegar - फोटो : istock
लहसुन और एप्पल साइड विनेगर

इसके लिए आपको सबसे पहले लहसुन को पेस्ट लेना है। इसमें एप्पल साइड विनेगर को मिलाकर दस मिनट के लिए नाखूनों पर लगाना है। कुछ ही समय में आपको फर्क दिखने लगेगा। 

4 of 6
Orange - फोटो : Pixabay
संतरे का रस

संतरे में विटामिन सी होता है, जोकि नाखूनों के लिए काफी जरूरी होता है। ऐसे में आप संतरे के रस में दस मिनट के लिए नाखूनों को डुबो कर छोड़ दें। गर्म पानी से धोने के बाद नाखूनों में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pintrest
सरसों का तेल

नाखूनों की मजबूती के लिए आप हफ्ते में एक दिन 15-20 मिनट तक नाखूनों की इस तेल से मालिश करें। ये आपके नाखूनों की ग्रोथ को बढ़ाने में मददगार रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
toothpaste - फोटो : amar ujala
टूथपेस्ट 

अगर आपके नाखून पीले पड़ रहे हैं तो टूथपेस्ट को नाखूनों पर लगा कर कुछ समय के लिए ऐसे ही छोड़ दे। कुछ समय बाद इसे हल्के हाथ से रगड़े और धो दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें