फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nail Care Tips: सर्दियों में ऐसे रखें नाखूनों का ध्यान, वरना होगी बड़ी परेशानी

Wed, 03 Jan 2024 09:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों के मौसम में अगर आप नाखूनों का खास ध्यान रखना चाहती हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद  जरूरी रहता है। 
विज्ञापन
1 of 7
Nail Care Tips - फोटो : pixabay
Nail Care Tips: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे सर्दियों का मौसम पसंद नहीं होगा। भले ही ये मौसम घूमने-फिरने और खाने-पीने के लिए सबसे परफेक्ट होता है, लेकिन इसी मौसम में त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां सामने आने लगती हैं। दरअसल, सर्दियों में इची स्कैल्प, त्वचा का रूखापन, बाल झड़ना समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग अपनी त्वचा और बालों का खास ध्यान रखते हैं।

स्किन और बालों का ध्यान रखते-रखते हम एक जरूरी अंग के बारे में भूल जाते हैं, जो हमारे नाखून हैं। सर्दियों में अक्सर देखा जाता है कि सर्दियों के मौसम में नाखून काफी रूखे हो जाते हैं। इसी के चलते उनका ध्यान रखना भी काफी जरूरी होता है। अगर आप नाखूनों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो ये टूटने लगते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपने नाखूनों का ध्यान रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Nail Care Tips
नाखूनों को करें मॉइस्चराइज

सर्दियों के मौसम में नाखून काफी ड्राई हो जाते हैं, ऐसे में इनकी नमी बरकरार रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप नारियल के तेल या फिर बादाम के तेल से अपने नाखूनों को मॉइस्चराइज कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Nail Care Tips - फोटो : iStock

बेस कोट जरूर लगाएं

अगर आप अपने नाखूनों पर हमेशा बेस कोट लगाकर रखेंगे, तो ये आपके नाखूनों को धूल और गंदगी से बचा कर रखेगा। इससे नाखून मजबूत भी होते हैं। 

4 of 7
Nail Care Tips - फोटो : Pixabay

क्यूटिकल क्रीम है जरूरी

कई बार ऐसा होता है कि हम नाखून साफ करते वक्त क्यूटिकल्स को काट देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। क्यूटिकल्स को काटने की बजाय उसपर लोशन या क्यूटिकल क्रीम लगाकर उनका ध्यान रखें। 
विज्ञापन

5 of 7
Nail Care Tips - फोटो : Istock

नेल मास्क है बेहतर विकल्प

अगर आप अपने नाखूनों का ध्यान सही से रखना चाहते हैं, तो नींबू के साथ बेकिंग सोडा या अंडे और शहद को मिलाकर अपने नाखूनों पर लगा सकते हैं। नाखूनों के लिए ये बेहतर नेल मास्क है। 
विज्ञापन

6 of 7
Nail Care Tips - फोटो : अमर उजाला

पानी से रहें दूूर

कोशिश करें, कि सर्दियों के मौसम में पानी में ज्यादा नाखूनों को ना भिगोएं। अगर आप ऐसा करेंगे, तो नाखूनों में ड्राईनेस हो सकती है। इससे नाखून कमजोर हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Nail Care Tips - फोटो : Instagram/thedreamsnails

नाखूनों को लेने दें सांस

अगर आप सर्दियों में हमेशा नेल पेंट लगाकर रखेंगी, तो इससे आपके नाखूनों को सांस लेने में परेशानी होगी। ऐसे में अपने नाखूनों को बीच-बीच में बिना नेल पेंट के रहने दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें