फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: सर्दियों में बालों के लिए वरदान है नारियल का दूध, जानें किन परेशानियों से दिलाता है राहत

Mon, 01 Jan 2024 02:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर सर्दियों के मौसम में आपके बाल झड़ना शुरू हो गए हैं, तो इसकी रोकथाम के लिए आप नारियल के दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Hair Care - फोटो : istock
Hair Care: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही त्वचा काफी ड्राई होने लगती है। ऐसे में हर कोई तमाम तरह के बॉडी लोशन का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा की नमी बरकरार रखने की कोशिश करता है। इसके लिए लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का तो इस्तेमाल करते ही हैं, इसके साथ ही वो कुछ घरेलू नुस्खों को भी अपनाते हैं।

त्वचा का ध्यान रखते-रखते अक्सर लोग अपने बालों की तरफ ध्यान देना भूल जाते हैं। ऐसे में बालों के साथ सर्दियों में कई समस्याएं सामने आने लगती हैं। बालों का झड़ना, बालों का ड्राई होना, सर्दियों में बेहद आम बात है।

वैसे तो बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट मिलते हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपने बालों को ठीक कर सकते हैं, लेकिन अगर आप घर पर नारियल के दूध का इस्तेमाल बालों में करेंगे तो ये बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट से ज्यादा असरदार रहेगा। इसके इस्तेमाल से आपके बालों की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Hair Care - फोटो : istock

झड़ते बालों के लिए है असरदार

अगर सर्दियों के मौसम में आपके बाल काफी ज्यादा झड़ रहे हैं, तो आप नारियल के दूध का इस्तेमाल बालों में कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Hair Care - फोटो : iStock
इसके लिए आपको बस नारियल के दूध को हाथ में लेकर इसे स्कैल्प पर अच्छे से लगाना है। इससे बालों की जड़े मजबूत होती हैं, जिस वजह से झड़ते बालों की रोकथाम हो सकती है। 

4 of 7
Hair Care

बाल हो रहे हैं ड्राई

अगर आपके बाल काफी ज्यादा ड्राई हो रहे हैं, तो आप नारियल के दूध का इस्तेमाल आसानी से अपने घर पर कर सकते है।
विज्ञापन

5 of 7
Hair Care - फोटो : amar ujala
नारियल के दूध में कई तरह के ऐसे बायोटिक कॉम्पोनेंट्स होते हैं जो कि आपके डैमेज बालों को नमी प्रदान करते हैं और जिससे दोमुंहे बालों की समस्या नहीं होती है। इससे बाल काफी मुलायम भी हो जाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Hair Care
बालों की ग्रोथ के लिए करें इस्तेमाल

अगर आपके बालों की ग्रोथ थम सी गई है तो आप नारियल के दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन तेज होगा, जिससे बालों की ग्रोथ काफी तेजी से होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hair Care - फोटो : Pixabay
इसके लिए आपको बस एलोवेरा जेल में नारियल के दूध को मिलाना है और फिर इसे आप अपनी स्कैल्प पर लगा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें