फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nail Care Tips: सर्दी के मौसम में अपने आप टूट रहे हैं नाखून तो ऐसे रखें इनका ध्यान

Sat, 17 Feb 2024 09:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर सर्दी के मौसम में आपके नाखून भी अपने आप टूट रहे हैं, तो उनका खास तरह से ध्यान रखना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
1 of 7
nail care tips - फोटो : nails
जिस तरह से बालों को बढ़ाने में काफी मेहनत लगती है, ठीक उसी तरह से लोगों को अपने नाखूनों की लंबाई को बरकरार रखने के लिए काफी समय और मेहनत लगती है। खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की, तो हर लड़की या महिला अपने नाखूनों का अच्छी तरह से ध्यान रखती है लेकिन सर्दी के मौसम में इनका ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। सर्दियों में अगर नाखूनों का सही से ध्यान ना रखा जाए तो ये अपने आप ही टूटने लगते हैं। 

अगर आपके साथ भी यही परेशानी सामने आ रही हैं, तो ये लेख आपके लिए है। आज के इस लेख में हम आपको नाखूनों का ध्यान रखने के कुछ सिंपल टिप्स बताने जा रहे हैं, ताकि आप आसानी से बिना किसी केमिकल की मदद से अपने नाखूनों का ध्यान रख सकें। इन टिप्स को फॉलो करने के लिए आपको किसी तरह की ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
nail care tips - फोटो : Pixabay
पहन कर रखें दस्ताने

सर्दी के इस मौसम में हमेशा दस्ताने पहन कर रखें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो सर्द हवाओं की वजह से आपके नाखून कमजोर होकर अपने आप ही टूटने लगेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
nail care tips - फोटो : Pixabay
गर्म पानी से दूर रखें

लगभग सभी लोग सर्दी के इस मौसम में गर्म पानी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में नाखून काफी ज्यादा कमजोर होने लगते हैं। अगर आपके नाखून में कमजोर हो रहे हैं तो इन्हें गर्म पानी से दूर रखें। 

4 of 7
nail care tips - फोटो : Pixabay
नाखूनों की करें मालिश

अगर आप अपने नाखूनों को अंदर से मजबूत बनाना चाहते हैं, तो उनकी हर रोज मालिश करें। इसके लिए आपको बस नारियल या बादाम का तेल लेना है, और उसकी मदद से हल्के हाथ से नाखूनों की मालिश करनी है।
विज्ञापन

5 of 7
nail care tips - फोटो : Pixabay
हैंड क्रीम का करें इस्तेमाल

हाथों के साथ-साथ नाखूनों को पोषण देने में भी हैंडक्रीम काफी अच्छा काम करती है। ऐसे में सर्दी के मौसम में समय-समय पर हैंडक्रीम का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

6 of 7
nail care tips
क्यूटिकल को रखें साफ

अगर आप सर्दी के इस मौसम में आप अपने नाखूनों के क्यूटिकल को साफ नहीं रखेंगे, तो इससे गंदगी जमा होती जाएगी। इसी गंदगी की वजह से नाखून कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
nail care tips - फोटो : Pixabay
डाइट का भी रखें ध्यान

नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट का खास ध्यान रखें। अगर आप अपनी डाइट का ध्यान नहीं रखेंगे तो इससे आपके नाखून अंदर से कमजोर होने लगेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें