फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे 2024: खूबसूरत दिखने के चक्कर में ना कर दें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा चेहरा

Mon, 12 Feb 2024 11:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खूबसूरत दिखने के चक्कर में लड़कियां चेहरे पर कुछ ना कुछ करती रहती हैं, लेकिन कई बार इन एक्सपेरिमेंट का असर भी गलत हो सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
वैलेंटाइन डे 2024
वैलेंटाइन वीक चल रहा है, ऐसे में लोग अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। हर तरफ का माहौल काफी खुशनुमा है। 7 फरवरी यानी कि रोज डे के दिन से इस वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है, उसके बाद पूरे सप्ताह को अलग-अलग दिन के रूप में मनाया जाता है। पहले दिन रोज डे, फिर प्रपोज डे, उसके बाद चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और सबसे आखिर में आता है वैलेंटाइन डे। इस पूरे हफ्ते का आखिर दिन सबसे खास होता है।

ऐसे में लोग इस दिन अपने पार्टनर से साथ घूमने जाते हैं। लड़कियां अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए खूबसूरत तरह से तैयार होती हैं। कई बार खूबसूरत दिखने की चाहत में लड़कियां कुछ ऐसे तरीके अपना लेती हैं, जिनसे उनकी त्वचा और ज्यादा खराब हो जाती है। अगर आप भी वैलेंटाइन डे के पहले अपना चेहरा खराब नहीं करना चाहतीं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। 
विज्ञापन

2 of 6
वैलेंटाइन डे 2024 - फोटो : iStock
नए प्रोडक्ट से रहें दूर

अगर आपकी त्वचा काफी संवेदनशील है, तो वैलेंटाइन डे से पहले कोई भी नया स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल का करें। इसका असर आपके चेहरे पर उल्टा पड़ सकता है। अगर आप ये रिस्क लेने का सोच रही हैं, तो ध्यान रखें कि, अगर नए प्रोडक्ट का असर आपके चेहरे पर गलत हो गया तो इससे चेहरे पर कई परेशानियां सामने आ सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
वैलेंटाइन डे 2024 - फोटो : istock

सही फाउंडेशन का इस्तेमाल ना करना

वैसे तो हर कोई मेकअप करना जानता ही है, लेकिन कई बार लड़कियां गलत शेड का फाउंडेशन इस्तेमाल कर लेती हैं। इसकी वजह से चेहरे की रंगत ही बदल जाती है। ऐसे में हमेशा सही शेड का फाउंडेशन ही इस्तेमाल करें। 

4 of 6
वैलेंटाइन डे 2024 - फोटो : istock

सही से करें अप्लाई

अपने मेकअप को आप अगर सही तरह से अप्लाई नहीं करेंगी, तो आपका चेहरा काफी अजीब दिखेगा। ऐसे में इसे सही तरह से ब्लेंड करें ताकि ये भड़कीला ना दिखें। 
विज्ञापन

5 of 6
वैलेंटाइन डे 2024

ज्यादा एक्सफोलिएट ना करें

अक्सर लड़कियां ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए चेहरे को एक्सफोलिएट करती हैं। वैसे तो ये चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप त्वचा को ज्यादा एक्सफोलिएट करेंगी तो इससे चेहरा ड्राई होने लगेगा, जिसकी वजह से मेकअप खराब हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वैलेंटाइन डे 2024 - फोटो : pexel

सीमित प्रोडक्ट करें इस्तेमाल

अक्सर लोगों को लगता है, कि यदि वो चेहरे पर तमाम अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करेंगे तो उनकी त्वचा खूबसूरत दिखेगी, पर ऐसा नहीं है। चेहरे पर हमेशा लिमिटेड प्रोडक्ट ही इस्तेमाल करने चाहिए। सही मेकअप तभी होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें