फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Lipstick Shade: सर्दी के मौसम में हर महिला के पास होनी चाहिए इन शेड्स की लिपस्टिक

Wed, 10 Dec 2025 01:33 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Winter Lipstick Shade: क्या आप जानते हैं कि सर्दी के मौसम में कपड़ों के साथ-साथ लिपस्टिक के शेड भी बदल जते हैं। आज हम आपको इस बारे में भी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
1 of 7
सर्दी के मौसम में हर महिला के पास होनी चाहिए इन शेड्स की लिपस्टिक - फोटो : Adobe stock

Winter Lipstick Shade: सर्दियों का मौसम न सिर्फ ठंड और हवा लेकर आता है, बल्कि ये महिलाओं के मेकअप स्टाइल में भी बदलाव लेक आता है। इस मौसम में हल्के और गर्म शेड्स वाली लिपस्टिक का ट्रेंड सबसे ज्यादा रहता है। गहरे और वार्म टोन वाली लिपस्टिक चेहरे को गर्माहट और ग्लैमरस लुक देती है।

चाहे ऑफिस में हों या दोस्तों के साथ पार्टी, सही शेड आपकी पर्सनैलिटी और स्किन टोन के अनुसार लुक को और आकर्षक बनाता है। ये बात आपको अच्छे से समझनी चाहिए कि सही शेड का चयन चेहरे को फ्रेश और चमकदार बनाता है और ठंड के मौसम में रूखी त्वचा पर भी परफेक्ट फिट रहती है। तो अब आइए जानें, सर्दियों में कौन-कौन से लिपस्टिक शेड्स आपको इस सीज़न में सबसे बेहतरीन लुक देंगे।

विज्ञापन

2 of 7
डीप रेड - फोटो : Adobe stock
डीप रेड

डीप रेड शेड्स ठंडी हवा में चेहरे को ग्लैमरस और एलिगेंट लुक देते हैं। यह शेड पार्टी, डिनर या किसी भी फेस्टिव अवसर के लिए परफेक्ट है। यह हर स्किन टोन पर खूबसूरती से सूट करता है और लुक को बोल्ड बनाता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
बेरी शेड्स
बेरी शेड्स

बेरी शेड्स गहरे पर्पल या प्लम रंग के होते हैं। ये शेड्स खास मौकों और शाम की पार्टियों के लिए बेहतरीन हैं। इस शेड के साथ आपका लुक ड्रामेटिक और स्टाइलिश लगता है।

 

4 of 7
ब्राउन टोन लिपस्टिक - फोटो : Adobe stock
ब्राउन टोन लिपस्टिक

ब्राउन टोन लिपस्टिक ऑफिस, मीटिंग या कैजुअल आउटिंग के लिए उपयुक्त हैं। यह शेड हल्का, सिंपल और रोजमर्रा के लुक में भी आकर्षण जोड़ता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
गहरे गुलाबी शेड्स - फोटो : Adobe stock
गहरे गुलाबी शेड्स

गहरे गुलाबी शेड्स फ्रेश और यंग लुक के लिए अच्छे हैं। यह शेड कॉलेज, ब्रंच या दोस्तों की मीटिंग में परफेक्ट रहता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
न्यूड और कॉपर शेड्स - फोटो : Adobe stock
न्यूड और कॉपर शेड्स 

न्यूड और कॉपर शेड्स रोजमर्रा के लुक और ब्राइट स्किन टोन पर शानदार दिखते हैं। न्यूड शेड हल्का लुक देता है, जबकि कॉपर शेड ग्लोइंग और स्टाइलिश लुक देता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ये टिप्स हैं काम की - फोटो : Adobe stock
ये टिप्स हैं काम की
  • लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाने और होंठों की शेप को बेहतर दिखाने के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह शेड को फिक्स करता है और फैलने नहीं देता।
  • सर्दियों में होंठ अक्सर रूखे और क्रैक हो जाते हैं। मॉइश्चराइजिंग लिपस्टिक इन्हें मुलायम और हाइड्रेटेड रखती है।
  • मैट लिपस्टिक बोल्ड और क्लासी लुक देती है, जबकि सैटिन फिनिश हल्का, ग्लोइंग और नैचुरल लुक के लिए अच्छा है।
  • टिप्स के तौर पर, सर्दियों में लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को एक्सफोलिएट और मॉइश्चराइज करना चाहिए। दिन और रात के अनुसार शेड चुनें। पार्टी और फोटोग्राफी के लिए ग्लॉसी फिनिश इस्तेमाल की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें