फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nail Paint Tips and Tricks: नेल पॉलिश जल्दी छूट जाती है तो क्या करें ?

Wed, 10 Dec 2025 09:20 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nail Paint Tips and Tricks: अगर आपकी नेल पॉलिश भी जल्दी छूट जाती है तो हमारी बताई टिप्स को फॉलो करके इसे अप्लाई करें। ताकि ये लंबी टिके...
विज्ञापन
1 of 7
नेल पॉलिश जल्दी छूट जाती है तो क्या करें ? - फोटो : Adobe stock
Nail Paint Tips and Tricks: नेल पॉलिश लगाते ही अगर वो जल्दी छूट जाए या सिर्फ एक-दो दिन में फीकी पड़ जाए, तो इससे लुक पूरी तरह से खराब हो जाता है। खासकर तब जब हम किसी खास मौके या रोजमर्रा की लुक को परफेक्ट बनाने के लिए नेल पॉलिश का इस्तेमाल करते हैं।

कई बार नेल पॉलिश की कम क्वालिटी, गलत तरीके से अप्लाई करना या नाखूनों की सही केयर न करना इसकी वजह बन जाता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान टिप्स अपनाकर नेल पॉलिश को लंबे समय तक टिकाया जा सकता है।

इस खबर में हम आपको बताएंगे कि नेल पॉलिश जल्दी क्यों छूटती है, क्या गलतियां आमतौर पर लोग करते हैं और कैसे कुछ छोटे-छोटे उपाय अपनाकर नेल पॉलिश को 7–10 दिन तक सुंदर और चमकदार बनाए रखा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
नाखूनों की अच्छी तरह सफाई करें - फोटो : instagram


1. नाखूनों की अच्छी तरह सफाई करें

 नेल पॉलिश लगाने से पहले नाखूनों की सतह पूरी तरह साफ होनी चाहिए। साबुन-पानी या नेल पॉलिश रिमूवर से नाखूनों पर जमी ऑयल, धूल और क्रीम का अवशेष हटा दें। इससे पॉलिश नाखूनों पर बेहतर तरीके से टिकती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
बेस कोट का इस्तेमाल जरूरी है - फोटो : instagram
2. बेस कोट का इस्तेमाल जरूरी है

अधिकतर लोग बेस कोट को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यही पॉलिश को नाखूनों पर मजबूत पकड़ बनाता है। बेस कोट पॉलिश को ज्यादा समय तक टिकने में मदद करता है और नाखूनों को दाग-धब्बों से भी बचाता है।
 

4 of 7
पतली लेयर में नेल पॉलिश लगाएं - फोटो : instagram

3. पतली लेयर में नेल पॉलिश लगाएं

 एक बार में मोटी परत लगाने से पॉलिश जल्दी क्रैक हो जाती है। इसलिए दो से तीन पतली कोट लगाएं। पतली लेयर जल्दी सूखती है और ज्यादा टिकाऊ होती है।
 
विज्ञापन

5 of 7
टॉप कोट लगाना न भूलें - फोटो : instagram

4. टॉप कोट लगाना न भूलें
 
टॉप कोट नेल पॉलिश को ग्लॉसी फिनिश देने के साथ उसकी लाइफ भी बढ़ाता है। ये नेल पॉलिश को चिपकने, फीकी पड़ने या टूटने से बचाता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
पानी से दूरी बनाए रखें - फोटो : instagram
5. पानी से दूरी बनाए रखें

नेल पॉलिश लगाने के बाद कम से कम एक घंटे तक हाथों को ज्यादा पानी के संपर्क में न रखें। पानी पॉलिश की पकड़ कमजोर कर देता है और वो जल्दी निकलने लगती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नेल क्रीम और ऑयल का उपयोग करें - फोटो : Adobe stock
6. नेल क्रीम और ऑयल का उपयोग करें

 सूखे और कमजोर नाखूनों पर पॉलिश जल्दी छूटती है। रोजाना नेल ऑयल या क्यूटिकल क्रीम का इस्तेमाल करने से नाखून मजबूत होते हैं और पॉलिश लंबे समय तक टिकी रहती है।

7. कम गुणवत्ता वाली पॉलिश से बचें

लो-क्वालिटी नेल पॉलिश जल्दी सूख सकती है, क्रैक हो सकती है और चिपकने में कमजोर होती है। इसलिए हमेशा अच्छी ब्रांड या अच्छी फिनिश वाली पॉलिश का चुनाव करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें