अमर उजाला
Tue, 9 December 2025
आज के समय में तो मलाई कई लोगों की रोजमर्रा की ब्यूटी रूटीन का हिस्सा है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि मलाई का नियमित या गलत तरीके से इस्तेमाल आपकी त्वचा के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है?
मलाई में फैट और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो कुछ लोगों की त्वचा पर रैशेज, ब्लैकहेड्स या पिंपल्स का कारण बन सकती है।
संवेदनशील और ऑयली त्वचा वाले लोगों को तो इससे एलर्जी या रोमछिद्र बंद होने जैसी समस्या भी हो सकती है।
अगर मलाई ताजी न हो या लंबे समय तक चेहरे पर छोड़ दी जाए, तो ये त्वचा पर इंफेक्शन और डार्क स्पॉट्स भी पैदा कर सकती है।
इसलिए मलाई हमेशा ताजी और साफ होनी चाहिए। इसे हफ्ते में 2–3 बार ही हल्के हाथ से लगाएं और अच्छी तरह धो लें।
सावधानीपूर्वक इस्तेमाल से ये आपके चेहरे को खूबसूरत बनाएगी
क्यों शादी में साड़ी पहनना पसंद कर रहीं दुल्हनें ?