फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Nail Care: फंगल इंफेक्शन से रहना है दूर तो बारिश में ऐसे करें नाखूनों की देखभाल

Fri, 14 Jul 2023 04:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप पैरों के नाखून में होने वाले इन्फेक्शन से बचना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 7
heels - फोटो : social media
Monsoon Nail Care: बारिश का मौसम चल रहा है। मौसम के करवट लेने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है पर, लगातार हो रही बारिश से कई जगह परेशानियां सामने आ रही हैं। बार-बार भीगने की वजह से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। जिस तरह से गर्मियों और सर्दियों के मौसम में हम अपनी त्वचा का खास ध्यान रखते हैं, ठीक उसी तरह से बरसात के मौसम में भी त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है।

अगर स्किन का ध्यान सही से ना रखा जाए तो कई तरीके की परेशानियों सामने आ सकते हैं, खासकर पैरों के नाखूनों में फंगल इंफेक्शन की समस्या खड़ी हो सकती है। अगर आप पैरों के नाखून में होने वाले इन्फेक्शन से बचना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज के लेख में हम आपको बताएंगे कि बारिश के मौसम में किस तरह से अपने पैरों के नाखून कि आप देखभाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
तिल - फोटो : social media
पैरों को रखें सूखा

बारिश के मौसम में कितना भी बचें लेकिन पैर गीले हो ही जाते हैं। ऐसे में जब भी पैर गीले हों तो उन्हें आराम से सही से सुखाएं। अगर नाखूनों के आस-पास पानी रह जाएगा तो ये इंफेक्शन की वजह बन सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
foot - फोटो : social media
करें एंटीसेप्टिक का इस्तेमाल

बरसात के मौसम में एंटीसेप्टिक का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो पैरों में जमें बैक्टीरिया पनपते रहेंगे, जिसकी वजह से फंगल इंफेक्शन हो सकता है।

4 of 7
Tea bag - फोटो : pexel
टी बैग का करें इस्तेमाल

घर आने के बाद हर रोज गुनगुने पानी में टी बैग डालकर इसमें पांच मिनट तक पैर भिगो कर रखें। ऐसा करने से पैरों में बैक्टीरिया नहीं पनपेंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बेकिंग सोडा 

गुनगुने पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा में विनेगर मिलाकर अपने पैरों को इसमें भिगोएं। इससे आपके पैरों को काफी आराम मिलेगा और इंफेक्शन का खतरा भी नहीं मंडराएगा।
विज्ञापन

6 of 7
foot - फोटो : Pixabay
एंटी फंगल पाउडर

पैरों को सूखाने के बाद उन पर एंटी फंगल पाउडर डालें। ऐसा करने से इंफेक्शन का खतरा कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फुट - फोटो : istock
नाखूनों को रखें साफ

बारिश के मौसम में इस मौसम में नाखूनों को साफ रखना बेहद जरूरी है। अगर आपके नाखून साफ रहेंगे तो फंगल इंफेक्शन का खतरा कम रहेगा।

नोट- अगर नाखून के आसपास की स्किन लाल और सूजी दिख रही है और उसमे खुजली हो रही है तो ये फंगल इंफेक्शन की निशानी है। ऐसी स्थिति में घरेलू नुस्खे ना अपनाकर किसी विशेषज्ञ की सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें