मीरा राजपूत बॉलीवुड की उन स्टार वाइफ में से हैं जिनकी अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। एलिगेंट और स्टाइलिश अंदाज के साथ मीरा अक्सर वाह वाही लूटने में कामयाब हो जाती हैं। मीरा कई बार अपने फैंस के लिए ब्यूटी हैक्स भी साझा करती हैं। जिसमे वो घरेलु नुस्खे बताती हैं जिनका इस्तेमाल वो खुद करती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
अलसी के बीज
- फोटो : Pixabay
बालों के लिए करती हैं फ्लैक्स सीड का इस्तेमाल
मीरा राजपूत अपने बालों को नमी और पोषण देने के लिए फ्लैक्सी सीड यानी अलसी के बीजों का इस्तेमाल करती हैं। आधा कप फ्लैक्स सीड को पानी में उबालकर और फिर पीसकर जेल बना लेती हैं। इस जेल को बालों में लगाकर आधा घंटा बाद धो लेती हैं। मीरा का कहना है कि ये जेल बालों को साफ रखने का पसंदीदा नुस्खा है।
विज्ञापन
3 of 5
दूध
- फोटो : पिक्साबे
यहीं नहीं मीरा राजपूत सुंदर बालों के साथ ही अपनी दमकती त्वचा का भी राज बताते पाईं गईं। मीरा ने कच्चे दूध, शहद और हल्दी से फेस पैक बनाकर फैंस को दिखाया। मीरा के ये नुस्खे फैंस को काफी पसंद भी आए।
4 of 5
मीरा राजपूत
मीरा 14 साल की उम्र से ही घरेलू नुस्खों की मदद से त्वचा की देखभाल कर रही हैं। उनका पसंदीदा ब्यूटी सीक्रेट कच्चा दूध है। जिसे वो अपने बच्चों पर भी लगाती हैं। इससे धूप के कारण हुई टैनिंग हट जाती है। त्वचा पर कच्चे दूध का इस्तेमाल करने का तरीका भी मीरा ने बताया है।
वो बताती हैं कि किसी कटोरी में दो से तीन चम्मच कच्चा दूध ले लें। फिर इसे कॉटन की मदद से डुबोकर चेहरे पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो फिर एक पर्त दूध की लगा लें। ऐसा-ऐसा तब तक करें जब तक कि कटोरी का दूध खत्म ना हो जाए।