गोरा निखार पाने के लिए अक्सर ब्लीच का इस्तेमाल किया जाता है। पार्लर से लेकर घर में भी बहुत सारे लोग फटाफट मनचाहा निखार पाने के लिए ब्लीच लगाते हैं। लेकिन लगातार चेहरे पर केमिकल वाले ब्लीच का इस्तेमाल करने से त्वचा को नुकसान होने लगता है। ये नुकसान लंबे समय बाद नजर आता है और स्थाई होता है। पिग्मेंटेशन से लेकर दाग-धब्बों और रिंकल्स की समस्या हो जाती है। लेकिन इन केमिकल वाले प्रोडक्ट की जगह पर कुछ प्राकृतिक पदार्थों से नेचुरल गोरापन पाया जा सकता है। जिनसे त्चचा को कोई नुकसान भी नहीं होगा।