फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marks On Face: चश्मा लगाने से चेहरे पर पड़ गए हैं निशान तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, मिलेगी दमकती त्वचा

Wed, 05 Jul 2023 02:52 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको इन निशानों को मिटाने के कुछ घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं ताकि आप भी घर बैठे चेहरे के इन निशानों से छुटकारा पा सके।
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
Marks On Face: एक समय था, जब एक उम्र के बाद ही आंखों पर चश्मा लगता था। उसकी वजह थी, अच्छा खानपान और व्यवस्थित लाइफस्टाइल लेकिन आज समय बदल गया है। आज के वक्त में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और बाहर के उल्टे-सीधे खाने की वजह से लोगों की आंखों पर सीधा असर पड़ रहा है। इसके साथ ही लगातार मोबाइल चलाने की वजह से आंखों दृष्टि और ज्यादा कमजोर होती जा रही है।

मोबाइल से निकलने वाली किरणों की वजह से कम उम्र में ही बच्चों की नजर कमजोर हो रही है, जिसके चलते छोटी उम्र में ही बच्चे चश्मा लगाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। जब चश्मा लगातार लगाना पड़ता है तो उससे चेहरे पर निशान पड़ने लगते हैं। एक समय के बाद ये निशान काफी भद्दे लगने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको इन निशानों को मिटाने के कुछ घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं ताकि आप भी घर बैठे चेहरे के इन निशानों से छुटकारा पा सके।
विज्ञापन

2 of 7
potato - फोटो : istock
आलू

चश्मे से होने वाले इन निशानों को हटाने के लिए आपको बस कच्चे आलू की जरूरत होगी। इसके इस्तेमाल के लिए एक कच्चे आलू को पीस कर रस निकाल लें। इस रस को कॉटन बॉल से निशान वाली जगह पर अप्लाई करें। कुछ ही दिनों में आपको फायदा जरूर मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 7
cucumber - फोटो : istock
खीरा

चश्मे का निशान हटाने के लिए खीरे का रस काफी फायदेमंद होता है। आपको बस खीरे का रस निकाल कर उंगली से इसे निशान पर लगाना है। 

4 of 7
rose water
गुलाब जल

स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में गुलाब जल काफी मदद करता है। इसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे पर चश्मे से हुए निशान को हटा सकती हैं। इसके लिए आपको बस रोज सोने से पहले कॉटन बॉल को गुलाब जल में भिगो कर आधे घंटे के लिए चेहरे के निशान पर रखना है। 
विज्ञापन

5 of 7
orange peel
संतरे का छिलका 

संतरे के छिलके के पेस्ट में कुछ बूंदे गुलाब जल की मिलाकर आप इसे निशान पर अप्लाई करें। कुछ ही दिन में आपको फायदा दिखने लगेगा।
विज्ञापन

6 of 7
tomato - फोटो : tomato
टमाटर का रस

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए टमाटर का रस काफी फायदा करता है। आप इसकी मदद से चेहरे पर पड़े निशान को भी हटा सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस टमाटर का जूस निशान वाली जगह पर अप्लाई करके आधा घंटे के लिए छोड़ना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Aloe vera - फोटो : Pixabay
एलोवेरा

अगर आपके चेहरे पर कई तरह की परेशानियां हैं तो रोजाना रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल को कॉटन बॉल में लेकर इसे निशान वाली जगह पर अप्लाई करें। कुछ ही दिन में चेहरे के निशान गायब हो जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें