फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jasmin Bhasin Beauty Secret: यहां जाने जैस्मिन भसीन की खूबसूरती का राज, आप भी कर सकती हैं फॉलो

Tue, 04 Jul 2023 05:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के लेख में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से जैस्मिन खूबसूरत लगती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Jasmin Bhasin - फोटो : सोशल मीडिया
Jasmin Bhasin Beauty Secret: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री जैस्मिन भसीन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनके चुलबुले अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं। टीवी सीरियल में एक्टिंग करके उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। जैस्मिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, लोग भी उनकी फोटो और वीडियो पर काफी प्यार बरसाते हैं। जैस्मिन की ग्लोइंग स्किन को देखकर हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। ज्यादातर लोगों को लगता है जैस्मिन अपनी खूबसूरती के लिए लाखों रुपए खर्च करती होंगी लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है।

दरअसल, अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए जैस्मिन बस कुछ बातों का ध्यान रखती हैं। आज के लेख में हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से जैस्मिन खूबसूरत लगती हैं। आइए, जैस्मिन का सीक्रेट ब्यूटी मंत्रा आपको भी बताते हैं, ताकि आप भी बिना पैसा खर्च किए दमकती हुई त्वचा पा सकें।
विज्ञापन

2 of 7
Jasmin Bhasin - फोटो : सोशल मीडिया
ये है ब्यूटी सीक्रेट

अभिनेत्री अपनी खूबसूरत त्वचा के लिए खूब सारा पानी पीती हैं। इसके साथ ही वो कभी अपनी नींद कच्ची नहीं छोड़तीं। उनके खाने में विटामिन सी भी शामिल रहता है, जिस वजह से वो इतनी खूबसूरत लगती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
jasmin bhasin - फोटो : instagram
ये रहता है नाइट केयर

अगर बात करें एक्ट्रेस के नाइट केयर की तो वो रात में सबसे पहले अपने चेहरे को साफ करती हैं। चेहरा साफ करने के बाद वो टोनर लगाती हैं और टोनर सूखने के बाद विटामिन सीरम का इस्तेमाल करती हैं। 

4 of 7
जैस्मिन भसीन - फोटो : instagram/jasminbhasin2806
कभी नहीं भूलती सनस्क्रीन

जैस्मिन घर से बाहर निकलते वक्त कभी भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना नहीं भूलतीं। ये उन्हें तेज यूवी किरणों से बचाती है। 
विज्ञापन

5 of 7
jasmin bhasin - फोटो : instagram
जरूर लगाती हैं ये चीज

कहीं भी जाने से पहले वो विटामिन सी के सीरम का इस्तेमाल जरूर करती हैं। इससे उनकी त्वचा हमेशा दमकती रहती है।
विज्ञापन

6 of 7
jasmin bhasin - फोटो : instagram
घरेलू नुस्खों पर है भरोसा

जैस्मिन कई बार ये बता चुकी हैं कि वो ब्यूटी प्रोडक्ट से ज्यादा घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती हैं। जैसे कि रोजाना स्किन की टैनिंग को हटाने के लिए वो बेसन और पानी का इस्तेमाल करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jasmin Bhasin - फोटो : सोशल मीडिया
रहती हैं खुश

इन सबसे ज्यादा जैस्मिन खुश रहने की वजह से हमेशा खिली हुई दिखाई देती हैं। वो लोगों को भी हमेशा खुश रहने की सलाह देती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें