फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम से त्वचा और बालों को भी होगा फायदा, इस तरह से करें इस्तेमाल

Sun, 13 Jun 2021 10:05 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फलों के राजा आम को खाने के शौकीन पूरे साल इसका इंतजार करते हैं। अपने खास स्वाद के साथ ही इसे लोग गर्मी के मौसम में मन भरकर खाते हैं। शेक से लेकर आइसक्रीम और स्वीट डिश में आम का स्वाद बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने अनमोल स्वाद की वजह से लोगों की जुबान पर चढ़े रहने वाले इस आम से सुंदरता को भी निखारा जा सकता है। जी हां, आम त्वचा से लेकर बालों की खूबसूरती बढ़ाने के काम में आता है। बस इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना चाहिए। इसकी इन खूबियों से बहुत सारे लोग अंजान है। आम के गूदे को फेस पैक की तरह इस्तेमाल करने से ये चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को दूर करता है। साथ ही और भी बहुत सारे फायदे इसके नजर आते हैं। आगे की स्लाइड में जानें कैसे लगाकर तैयार करें आम का फेस पैक और बालों के लिए कैसे इसे इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

2 of 5
wrinkle - फोटो : Pixabay
अगर आपके चेहरे पर रिंकल्स/झुर्रियां आनी शुरू हो गई हैं तो आम से बना फेस पैक लगाएं। इसे तैयार करने के लिए आम का गूदा और अंडे का सफेद भाग मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाकर 30 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इस पैक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कोलेजन आपकी त्वचा में कसाव लाएगा। हफ्ते में एक बार इस पैक का इस्तेमाल जरूर करें, आपकी त्वचा स्वस्थ और खूबसूरत दिखेगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सूखे आम के छिलके को पीस लें। अब इस पाउडर में गेंहू के आटे और गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। इसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर क्रीम लगा लें। ऐसा करने से चेहरे की गंदगी भी दूर हो जाएगी और दबी रंगत भी निखर जाएगी।

4 of 5
face - फोटो : pixa
गर्मी में लू से चेहरे पर रौनक खत्म हो गई है तो आम के गूदे में बादाम का पाउडर और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। रोजाना इस फेस पैक को लगाने से चेहरे की रौनक वापस लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दही - फोटो : अमर उजाला
आम के गूदे में थोड़ी सी दही मिलाकर अच्छे से फेंट लें। इसमें दो अंडों की जर्दी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस हेयर मास्क को चेहरे पर आधे घंटे तक लगाकर छोड़ दें। फिर शैंपू से बाल धो लें। बालों की मजबूती के लिए या सफेद बालों की परेशानी दूर करने के लिए आम की गुठली से बने तेल का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें