फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lip Care Tips: महंगा लिप बाम खरीद रही हैं तो इन बातों का ध्यान रखें, वरना होंठ हो जाएंगे काले

Mon, 10 Mar 2025 08:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप महंगा लिप बाम खरीदने का सोच रही हैं, तो सिर्फ ब्रांड या कीमत देखकर फैसला न लें। लिप बाम का सही चुनाव करना जरूरी है ताकि आपके होंठ न सिर्फ खूबसूरत दिखें बल्कि हेल्दी भी रहें।
विज्ञापन
1 of 7
महंगा लिप बाम खरीद रही हैं तो इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
Lip Care Tips: बदलते मौसम में जिस तरह से बालों और चेहरे का ध्यान रखा जाता है, ठीक उसी तरह से होंठों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। लेकिन ज्यादातर लोग अपने होंठों को मुलायम रखने के लिए कुछ नहीं करते, सिर्फ महंगे महंगे लिप बाम इस्तेमाल करने लगते हैं।

लोगों को लगता है कि महंगे लिप बाल को लगाने के बाद उनके होंठों को कोई दिक्कत नहीं होगी। जबकि ऐसा नहीं है। यदि आपको भी महंगे लिप बाम खरीदने का शौक है, तो पहले जान लें कि लिप बाम खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो आपके होंठ काले हो जाएंगे और इनपर पपड़ी जमने लगेगी।
विज्ञापन

2 of 7
इंग्रीडिएंट करें चेक - फोटो : Adobe stock
 इंग्रीडिएंट करें चेक

लिप बाम खरीदने से पहले उसके इंग्रीडिएंट्स चेक कर लें। जैसे कि शिया बटर, कोको बटर, एलोवेरा, विटामिन E और हयालुरोनिक एसिड होंठों को गहराई से पोषण देते हैं। नारियल तेल, जोजोबा ऑयल, बादाम तेल और ऑलिव ऑयल लिप्स को मुलायम बनाए रखते हैं। SPF वाला लिप बाम सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव करता है।  
विज्ञापन

3 of 7
केमिकल-फ्री होना चाहिए - फोटो : iStock
केमिकल-फ्री होना चाहिए

सिंथेटिक फ्रेगरेंस और पैराबेन्स से बचें, क्योंकि ये लिप्स को ड्राई कर सकते हैं। सिलिकॉन और मिनरल ऑयल से बचें, ये सिर्फ अस्थायी नमी देते हैं और लंबे समय में होंठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।  

4 of 7
लॉन्ग-लास्टिंग और नॉन-स्टिकी टेक्सचर - फोटो : Adobe stock
लॉन्ग-लास्टिंग और नॉन-स्टिकी टेक्सचर 

लिप बाम ऐसा होना चाहिए जो हल्का और नॉन-स्टिकी हो, ताकि बार-बार लगाने की जरूरत न पड़े। ज्यादा ग्लॉसी और चिपचिपा टेक्सचर कुछ लोगों को पसंद नहीं आता, इसलिए अपनी जरूरत के अनुसार चुनें।  
विज्ञापन

5 of 7
ब्रांड और रिव्यू जरूर चेक करें - फोटो : Adobe stock
 ब्रांड और रिव्यू जरूर चेक करें

किसी भी महंगे लिप बाम को खरीदने से पहले रिव्यू पढ़ें और जानें कि क्या वाकई वह कीमत के लायक है। ऑर्गेनिक और डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड ब्रांड्स को प्राथमिकता दें।  
विज्ञापन

6 of 7
मौसम के हिसाब से चुनें - फोटो : Adobe stock
मौसम के हिसाब से चुनें

अगर आपके होंठ ज्यादा ड्राई रहते हैं, तो इंटेंसिव हाइड्रेशन देने वाला लिप बाम चुनें। समर सीजन के लिए हल्का और SPF युक्त लिप बाम सही रहेगा। विंटर में बटर-बेस्ड लिप बाम ज्यादा फायदेमंद होता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फ्लेवर और टिंटेड या नॉन-टिंटेड ऑप्शन - फोटो : Adobe stock
 फ्लेवर और टिंटेड या नॉन-टिंटेड ऑप्शन

अगर आपको नेचुरल लुक पसंद है, तो नॉन-टिंटेड लिप बाम लें। लाइट मेकअप लुक के लिए टिंटेड लिप बाम बढ़िया ऑप्शन है, जो हल्का रंग देने के साथ नमी भी बनाए रखता है।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें