फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia Beauty Secret: तमन्ना भाटिया की खूबसूरती का ये है राज, आप भी इन टिप्स को करें फॉलो

Mon, 10 Mar 2025 06:37 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप तमन्ना भाटिया की तरह खूबसूरत त्वचा पाना चाहती हैं तो उन्हीं के द्वारा बताए गए स्किन केयर टिप्स को फॉलो कर लें।
विज्ञापन
1 of 7
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram-Tamannaah Bhatia
Tamannaah Bhatia Beauty Secret : तमन्ना भाटिया भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने हिंदी, तमिल और तेलुगु सिनेमा में अपनी बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाई है। उनकी हर फिल्म और गाना लोगों के दिनों में अलग जगह बनाया है।

वो हमेशा से ही अपनी खूबसूरती, दमदार एक्टिंग के साथ साथ स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। उनकी खूबसूरती की वजह से तमन्ना को मिल्की ब्यूटी कहा जाता है। कुछ समय पहले तमन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी खूबसूरती का राज बताया है। जिस बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं। आप पैच टेस्ट करने के बाद तमन्ना के बताए नुस्खे आजमा कर देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
प्राकृतिक फेस स्क्रब करती हैं इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
प्राकृतिक फेस स्क्रब करती हैं इस्तेमाल

तमन्ना एक होममेड फेस स्क्रब का उपयोग करती हैं, जिसे बनाने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर, एक चम्मच कॉफी और 1 चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी। 
 
विज्ञापन

3 of 7
प्राकृतिक फेस स्क्रब करती हैं इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
बनाने और इस्तेमाल का तरीका

ये स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर समान रूप से लगाएं। मिश्रण को लगाने के बाद  हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में 2-3 मिनट तक मसाज करें। 10 मिनट के लिए इसे चेहरे पर छोड़ दें। आखिर में सादे पानी से चेहरा धो लें।

4 of 7
क्या हैं इसके फायदे - फोटो : Adobe stock
क्या हैं इसके फायदे

यह स्क्रब त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, जिससे डेड स्किन सेल्स हटती हैं और त्वचा में निखार आता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
बेसन और दही का फेस पैक - फोटो : Adobe stock
बेसन और दही का फेस पैक

त्वचा की हाइड्रेशन और नमी बनाए रखने के लिए तमन्ना इस फेस पैक का उपयोग करती हैं। इसके लिए 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

6 of 7
बनाने और इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
बनाने और इस्तेमाल का तरीका

इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के लिए इसे चेहरे पर छोड़ दें। आखिर में सादे पानी से चेहरा धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ये हैं इसके फायदे - फोटो : Adobe stock
ये हैं इसके फायदे

यह पैक त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे मुलायम बनाता है। इस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकती हैं

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें